23 नवंबर से मध्यप्रदेश में शुरू होगी Bharat Jodo Yatra, शेड्यूल में बदलाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपने भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने जा रहे हैं, जहां महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में यात्रा का आगमन 20 नवंबर को होगा, तो वहीं मध्यप्रदेश में यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर से होगी।

Bharat Jodo Yatra in Hindi: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. पहले यात्रा की शुरुआत मध्यप्रदेश में 22 नवंबर से होनी थी, लेकिन राहुल गांधी के गुजरात दौरे के चलते मध्यप्रदेश में यात्रा के शुभारंभ की तारीख 23 नवंबर तय कर दी गई है। 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में एंट्री के बाद 21 और 22 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा, जिसके बाद 23 नवंबर को एक बार फिर यात्रा शुरू होगी।

20 नवंबर को इंदौर में एंट्री करेगी यात्रा

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को इंदौर पहुंचेगी, जहां 21 नवंबर को यात्रा का एक दिवसीय ब्रेक रहेगा, वहीं इसके बाद एक बार फिर 22 नवंबर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में होते हुए उज्जैन की ओर रवाना हो जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर यात्रा के कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद नए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारियों का सिलसिला जारी रहेगा।

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं।

लगातार जारी है बैठकों का दौर

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कांग्रेसियों ने अपना पूरा दम झोंक रखा है, जहां लगातार कांग्रेस के खेमे में अब बैठकों का सिलसिला जारी है। वहीं मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा आने और इस को सफल बनाने के लिए लगातार कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेताओं के साथ पदाधिकारी मंथन करते नजर आ रहे हैं। उधर, भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से एंट्री करेगी, तो वहीं मालवा निमाड़ अंचल के कुछ जिलों से होते हुए यह यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ब्रेक लगेगा. इसकी पुष्टि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने की है. हालांकि,पहले यात्रा का एमपी में एक दिन का ब्रेक निश्चित था. मध्य प्रदेश में यात्रा का 20 की रात पहुंचने वाली थी और 21 को विश्राम का दिन था. उसे अब दो दिन बढ़ा दिया गया है. 21 और 22 नवंबर को विश्राम के बाद 23 नवंबर से यात्रा मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगी.

राहुल गांधी के गुजरात चुनाव प्रचार के शेड्यूल पर चर्चा

21 और 22 नवंबर को राहुल गांधी गुजरात में चुनावी दौरे पर रहेंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि बुधवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में दोपहर 1.00 बजे बड़े कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी. यहां राहुल गांधी की यात्रा और गुजरात चुनाव प्रचार का पूरा शेड्यूल तय होगा.

बीजेपी लगातार राहुल पर साध रही थी निशाना

यहां बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है. वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी देशभर में 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार न करने को लेकर राहुल गांधी लगातार बीजेपी नेताओं के निशाने पर थे. हालांकि, हिमाचल में प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े कांग्रेसी नेताओं ने कमान संभाल रखी थी. ऐसे में अब राहुल गांधी ने गुजरात में चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है.

Show More

Related Articles

Back to top button