Bhopal Breaking: भारत पेट्रोलियम डिपो में लगी आग, 7 कर्मचारी घायल, 3 की हालत नाजुक

Bhopal Breaking News Live : मध्य प्रदेश भोपाल की बकानिया में भारत पेट्रोलियम डिपो में अचानक डीजल टैंक फट गया। इसके चलते डिपो के टैंक के पास आग लग गई। हालांकि कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।

MP Bhopal Breaking News Hindi : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश भोपाल की बकानिया में भारत पेट्रोलियम डिपो में अचानक डीजल टैंक फट गया। इसके चलते डिपो के टैंक के पास आग लग गई। हालांकि कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में डिपो में काम कर रहे सात कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के बकानिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में उस वक्त हादसा हो गया जब डीजल टैंकर में रिफिलिंग का काम चल रहा था। घटना शुक्रवार शाम, 7.47 बजे की है। जब हादसा हुआ तो उस वक्त मौके पर और भी टैंकर खड़े थे। गनीमत रही कि उनमें आग नहीं लगी। हादसे में वहां मौजूद लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं आग लगने के बाद उसे बुझाने के लिए फायर दमकल की गाड़ियां गांधीनगर और बैरागढ से पहुँची थी।

Show More

Related Articles

Back to top button