Bhopal Crime News : 17 वर्षीय किशोरी से बुजुर्ग ने की छेड़खानी, मामला दर्ज

Bhopal Crime News : कोलार इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली छात्रा के साथ कॉलोनी में ही रहने वाले बुजुर्ग ने छेडखानी कर दी। दोनों पहले से ही परिचित हैं। छात्रा रोती हुई घर पहुंची तथा परिजनों को पूरी बात बताई।

Latest Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. कोलार इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली छात्रा के साथ कॉलोनी में ही रहने वाले बुजुर्ग ने छेडखानी कर दी। दोनों पहले से ही परिचित हैं। छात्रा रोती हुई घर पहुंची तथा परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी कोलार इलाके की एक पॉश कॉलोनी में रहती है तथा ग्यारवीं कक्षा की छात्रा है। कल शाम करीब सात बजे वह कुछ सामान लेने के लिए कॉलोनी की दुकान जा रही थी। इस समय तक अंधेरा हो चुका था। रास्ते में उसे गिरीश मोहन नाम का व्यक्ति मिल गया। उसने छात्रा के साथ छेडखानी करते हुए छात्रा का हाथ पकड़ लिया।

वह उसे खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन छात्रा ने विरोध करते हुए अपना हाथ छुड़ाया तथा रोते-रोते घर पहुंची तथा परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनोंं के साथ थाने जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने छेडखानी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 65 साल है तथा वह शासकीय सेवा से रिटायर्ड हुआ है।

Related Articles

Back to top button