Ladli Behna Yojana: CM शिवराज बोले – नव-विवाहिताओं के लिए भी खुलेगा लाड़ली बहना योजना का पोर्टल

MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नव-विवाहिताओं के लिए भी लाड़ली बहना योजना के दरवाजे खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा कर दी है।

MP Ladli Behna Yojana: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि मध्य प्रदेश में नव-विवाहिताएं भी लाड़ली बहना योजना का लाभ उठा सकेंगी। सूबे में नव-विवाहिताओं के लिए लाड़ली बहना योजना का पोर्टल खोलकर पात्र बहनों का पंजीकरण कराया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान सागर के केसली जनपद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 240 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहन, बेटियों का जीवन आसान बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इससे लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह और लाड़ली बहना योजना क्रियान्वित की गई है। विवाह एक संस्कार है, यह आत्माओं का बंधन और जन्म-जन्म का साथ है। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर के कलेक्टर को निर्देश दिए कि विवाह-सूत्र में बंध रहे ये वर-वधु जिन शासकीय योजनाओं के लिए पात्र हैं उन्हें उन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

ALSO READ: Gold 2200 और चांदी 6500 रुपये हुई सस्ती, यही है खरीदने का सुनहरा मौका?

सम्मेलन में जिला अध्यक्ष देवी बाई लोधी, उपाध्यक्ष रेखा रानी समेत अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कामना की कि नव-विवाहित दंपति प्रेम से रहें, दोनों परिवारों का मान-सम्मान बढ़ाएं और समाज के कल्याण के लिए भी योगदान दें। पन्ना जिले के बनोली में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 151 जोड़ों का विवाह हो रहा है। मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल रहा है। क्षेत्रीय विधायक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रहे हैं।

ALSO READ: CM शिवराज का ऐलान, प्रदेश में दिसंबर 2022 तक की अवैध कॉलोनियां होंगी वैध

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनोली में भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रसिद्ध मंदिर में मां कंकाली के दर्शन एवं पूजन अर्चन किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल, रामबिहारी चौरसिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मां कंकाली के दर्शन उपरांत बाहर मंदिर परिसर में खड़े ग्रामवासियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना।

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म PDF | Ladli Behna Yojana Form PDF

लाडली बहना योजना फॉर्म PDF MP / Ladli Behna Yojana Form PDF Download MP free में प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएँ लोककल्याण हेतु लायी जाती रही हैं, जिसके माध्यम से सामाजिक समानता लायी जा सके।

यहाँ से लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म PDF Download करे

CMLBY Application format
CMLBY Application format

लाडली बहना योजना ये जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

योजना का नाम लाडली बहना योजना
आर्टिकल लाडली बहना योजना 2023 आवेदन
वर्ष 2023
राज्य मध्यप्रदेश
किसके द्वारा लागु किया गया माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थी प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
लाभ 1000 रूपये धनराशि प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे
उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in
योजना का बजट 8000 हजार करोड़
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन
आवेदन शुरू 25 मार्च से शुरू
आवेदन फॉर्म पीडीएफ यहां क्लिक करें  (CMLBY Application format)

Documents Required for Ladli Behna Scheme

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

MP Board Result 2023 : एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे 25 मई को होंगे जारी! जानें क्या है अपडेट

Show More

Related Articles

Back to top button
Join Our Whatsapp Group