Latest Bhopal Crime News : राजधानी में NRI के साथ 14.60 लाख की ठगी

Bhopal Crime News : NRI के साथ 14.60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ने उनके बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर Credit Card का उपयोग कर करीब सवा साल में उनके खाते से रकम निकाल ली।

Bhopal Crime News : उज्ज्वल प्रदेश, भोपाल. राजधानी में एक एनआरआई के साथ 14.60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ने उनके बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर Credit Card का उपयोग कर करीब सवा साल में उनके खाते से रकम निकाल ली। ठगी की वारदात को पता उस वक्त चला जब फरियादी भारत लौटे और पैसा निकालने बैंक पहुंचे। सायबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक जाटखेड़ी मिसरोद निवासी रामयश गोस्वामी(78) एनआरआई हैं और अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गत 1 नवंबर 2022 को भारत लौटे और भोपाल पहुंचे। इसके बाद वे पैसा निकालने बैंक पहुंचे थे। जहां पर बैंक मैनेजर ने उन्हें बताया कि उनके खाते में पैसा नहीं है।

इस बात का पता चलने पर उन्होंने बैंक से अपने अकाउंट की जानकारी मांगी तो पता चला कि उनके खाते में किसी ने जालसाजी कर एक मोबाइल नंबर लिंक करा रखा है, जो कि उनका नहीं है। वहीं आरोपी ने उस मोबाइल नंबर के आधार पर के्रडिट कार्ड से मार्च 2019 से जून 2020 के बीच 14 लाख 60 हजार रूपए निकाल लिए हैं।

जालसाजी का पता चलने पर एनआरआई ने सायबर क्राइम पुलिस को लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बैंक अकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस उक्त मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button