Latest Bhopal Crime News : राजधानी में बदमाशों ने युवक को चाकू से गोद डाला

Bhopal Crime News : अवधपुरी थाना इलाके में कल दोपहर को मुख्य सड़क पर आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को घेर दिया। आरोपियों ने उसे गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उस पर चाकू से वार किए गए।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. अवधपुरी थाना इलाके में कल दोपहर को मुख्य सड़क पर आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को घेर दिया। आरोपियों ने उसे गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उस पर चाकू से वार किए गए। पहला चाकू उसके पेट में मारा गया, जान बचाने के लिए उसने भागने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उसकी पीठ में खड़ा चाकू घोंप दिया।

वार इतना गहरा हुआ कि चाकू उसकी पीठ में धंसा रह गया। इसके बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद लड़की के कारण होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिर तारी नहीं की जा सकी है।

एएसआई साहबलाल कुमरे ने बताया कि सुरेश उईके पिता बेरा उईके (21) चांदबाड़ी, झुग्गी पिपलानी में रहता है। वह साफ सफ ाई का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह काम की तलाश में गुरुवार दोपहर अवधपुरी आया था। इस दौरान एक्सिस बैंक के पास मु य सड़क पर उसे चुन्नु उर्फ हर्ष कैथोरिया ने अपने छह अन्य साथियों के साथ रोक लिया।

Also READ

सुरेश के रुकते ही आरोपी उससे गालीगलौज करने लगे। सुरेश कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपियों ने उससे लात घूंसो से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसके पेट पर चाकू से हमला किया गया। पेट में चाकू लगने के बाद सुरेश ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी पीठ में भी चाकू घोंप दिया था। चाकू पीठ में काफी अंदर तक घुंसा है।

पुलिस का कहना है कि उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। वहां उसका इलाज चल रहा है। पीठ में चाकू काफी गहरा घुंसा होने के कारण फंस गया था। डॉक्टर ने आॅपरेशन कर चाकू बाहर निकाला था। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी चुन्नु उर्फ हर्ष कैथोरिया और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button