Latest Bhopal Crime News : लापता युवती की तालाब में मिली लाश

0
1
death

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. बैरागढ़ इलाके में रहने वाली युवती बीती देर रात रहस्यमय हालातों में घर से लापता हो गई। आज सुबह 6 बजे कोहेफिजा पुलिस ने कर्बला के पास बड़े तालाब उसे उसकी लाश बरामद की है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

लड़की यहां तक कैसे पहुंची, इस बात की भी जांच की जा रही है। बैरागढ़ से वीआईपी रोड की ओर आने वाली सड़क पर लगे तमाम कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार श्वेता मालवीय पुत्री भगवान मालवीय (24) बैरागढ़ की रहने वाली थी। वह बी.यू से ग्रेजुएशन कर चुकी थी।

फिलहाल वह घर में रहती थी। उसके भाई गौरव मालवीय ने बताया कि बहन कुछ समय में डिप्रेशन में चल रही थी। बीते कुछ समय से उसका दिमागी संतुलन भी बिगड़ने लगा था। उसका उपचार भी कराया जा रहा था। बीती देर रात नींद से उठने के बाद वह अचानक शोर करने लगी थी। मां ने समझाने के बाद में उसे सोने के लिए कहा। बाद में स ाी सोने के लिए चले गए। तड़के कब रहस्यमय हालातों में घर से लापता हो गई थी। परिजन उसे तलाश ही रहे थे कि सुबह कोहेफिजा पुलिस ने तालाब में उसकी बॉडी मिलने की सूचना दी।

ALSO READ

तत्काल स्पॉट पर पहुंचकर उसकी शिना त की। बहन घर से कब,कैसे और किसके साथ निकली इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं है। बहन पढ़ाई छोड़ने के बाद में घर में रहा करती थी। परिवार में श्वेता के अलावा दो साक्षी और भावना हैं। जबकि गौरव उनका इकलौता भाई है। गौरव ही परिवार को चलाता है, वह एक कपड़ों की दुकान में नौकरी करता है।

उनके पिता करीब पांच साल पहले पूरे परिवार को घर से बाहर कर चुके हैं। वह सीहोर में रहते हैं। वहीं कोहेफिजा पुलिस का कहना है कि लड़की तलाशी में उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। दस्तावेजों के आधा पर उसकी शिना त की गई थी। आज परिजनों के बयानों को दर्ज किया जाएगा। फिलहाल बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।