Latest Bhopal Crime News : महिला को शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म

Bhopal Crime News : पति से अलग होने के बाद महिला रेलवे केंटीन के एक कर्मचारी के संपर्क में आ गई। इस कर्मचारी ने नजदीकियां बढ़ाने के बाद युवती को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक शोषण करने लगा।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. पति से अलग होने के बाद महिला रेलवे केंटीन के एक कर्मचारी के संपर्क में आ गई। इस कर्मचारी ने नजदीकियां बढ़ाने के बाद युवती को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक शोषण करने लगा। चार साल तक शोषण करने के बाद उसने महिला को छोड़ दिया। महिला ने कल मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनुमानगंज पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय महिला हनुमानगंज थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है तथा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खाना बनाने का काम करती है। पूर्व में उसकी शादी हुई थी लेकिन चूंकि पति मारपीट करता था इसलिए वह अपनी बच्ची को लेकर अपने पिता के घर आ गई थी। कई सालों से वह अपने पिता के घर ही रह रही है।

वर्ष 2014 में उसके पिता की मौत भी हो गई। उसके पिता रेलवे के स्टाफ में थे। उस समय प्रभाकर मिश्रा नाम के युवक का महिला के घर आना-जाना था। प्रभाकर रेलवे की कैंटीन में काम करता था। उसके घर आने-जाने के कारण महिला की उससे पहचान हो गई। पिता की मौत के बाद प्रभाकर ने महिला से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं तथा शादी भी करना चाहता हूं। मैं तु हारी बच्ची की देखभाल भी करूंगा।

Also READ

चूंकि महिला को भी एक सहारे की जरूरत थी इसलिए वह प्रभाकर के झांसे में आ गई। मार्च 2017 में एक दिन प्रभाकर महिला के घर पहुंच गया। उस समय महिला घर में अकेली थी उसने सूनेपन का फायदा उठाते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जल्द ही शादी का झांसा देकर वह अक्सर ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह महिला के साथ ही रहने लगा।

फरवरी 2022 में प्रभाकर ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाया तथा महिला को छोड़कर चला गया। पिछले करीब एक साल में महिला ने अलग-अलग तरीके से प्रभाकर पर शादी करने के लिए दबाव डाला लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर महिला ने कल मामले की शिकायत थाने में कर दी। हनुमानगंज पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी प्रभाकर की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button