MP Breaking News : MP में 13.39 लाख वोटर बढ़े

MP Breaking : मध्यप्रदेश में तेरह लाख 39 हजार मतदाता बढ़ गए है। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के समय प्रदेश में पांच करोड़ 26 लाख मतदाता थे अब उनकी संख्या बढ़कर 5 करोड़ 39 लाख हो गई है।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश में तेरह लाख 39 हजार मतदाता बढ़ गए है। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के समय प्रदेश में पांच करोड़ 26 लाख मतदाता थे अब उनकी संख्या बढ़कर 5 करोड़ 39 लाख हो गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए चलाए गए अभियान में कुल पैतीस लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। 21 लाख आवेदन नाम जोड़ने, सात लाख आवेदन नाम हटाने और इतने ही आवेदन संशोधन के लिए बूथलेवल एजेंटो को मिले थे।

आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। चुनाव के समय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त पुनरीक्षण के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।

प्रदेश के 64 हजार 100 मतदान केन्द्रों पर एक माह तक बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए थे। निर्वाचन अधिकारियों ने इनका निराकरण करके अंतिम सूची तैयार कर ली है। इसका आज अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button