MP Congress News : कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में मिला पूर्ण बहुमत, मप्र कांग्रेस ने मनाया जश्न

MP Congress News : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ मिली जीत को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर कांग्रेस को आज कांग्रेसजनों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

MP Congress News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुये विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ मिली जीत को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर कांग्रेस को आज कांग्रेसजनों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया। आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान कांग्रेसपार्टी जिंदावाद के नारे लगाये गये।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, भोपाल शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, मीडिया उपाध्यक्षत्रय अजयसिंह यादव, सुश्री संगीता शर्मा, अब्बास हफीज, अवनीश बुंदेला, कुंदन पंजाबी, प्रशांत गुरूदेव, विक्की खोंगल, विवेक त्रिपाठी, मतीन खान, वाहिद खान, बबन बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button