MP Election 2023: नरसिंहपुर-गोटेगांव में शिवराज सिंह ने किया प्रचार, नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर व खटीक पहुंचे सागर

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेता लगातार दौरा कर रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज भी अलग-अलग जिलों में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेता लगातार दौरा कर रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज भी अलग-अलग जिलों में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। सीएम बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम् और नरसिंहपुर जिले, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर और मुरैना जिले, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक सागर और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भोपाल के दौरे पर रहेंगे।

भाजपा में कई केंद्रीय मंत्री प्रदेश में सक्रिय है। सभी चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने में शामिल रहेंगे। आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वे श्योपुर विधानसभा में भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक रेहली में गोपाल भार्गव का नामांकन भरवाने में शामिल रहे। वहीं गुरुवार को मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का दौरा होगा। वे राजगढ़ जिले में आएंगी।वहीं गोपाल भार्गव का नामाकंन भरवाने के बाद वीरेंद्र खटीक ने रैली को संबोधित किया।

कांग्रेस ने आदिवासियों की अनदेखी की: अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही आदिवासियों की अनदेखी की है। वह हमेशा ही जनजाति समाज को नकारती रही है। इसलिए ही देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में बहुत सी बातों का उल्लेख किया है लेकिन गौर से देखे तो वह केवल झूठ का वादा है।

ALSO READ

मुंडा ने कहा कि आबादी के अनुसार योजनाएं बने कार्यक्रम बने। इस मामले में जो नीति बनाई गई थी कांग्रेस ने उसका अनुसरण कभी नहीं किया। इसके कारण ही जनजातिय समाज लगातार पिछड़ता गया। स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या सिंचाई की व्यवस्था कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। सबसे ज्यादा जनजातियों का पलायन कांग्रेस की सरकार में हुआ। मुंडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 61 फीसदी एकलव्य विद्यालय प्रदेश में बने हैं। कमलनाथ की सरकार ने भारिया, बैगा समाज के लिए जो योजनाएं केंद्र सरकार चला रही थी उन्हें बंद कर दिया था।

इन जिलों के प्रवास पर रहेंगे शिवराज

मुख्यमंत्री चौहान आज नरसिंहपुर और गोटेगांव में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद बैतूल जिला के मुलताई में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 3:40 बजे हरदा जिले के टिमरनी में सभा को संबोधित करेंगे और शाम 5:10 बजे नर्मदापुरम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही सीएम रोड शो में भी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय हिंदी समाचार पोर्टल, आपके शहर
की ताजा खबरें व रोचक जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़े…

Join WhatsApp Group Click Here
HOME PAGE Click Here

MP Election 2023: VD शर्मा बोले – वयोवृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवेदन की तिथि बढाई जाए, भाजपा ने की आयोग से मांग

Show More

Related Articles

Back to top button
Join Our Whatsapp Group