MP Govt Post Vacant : 1.14 लाख पद खाली, 30 हजार 496 सिर्फ स्कूल शिक्षा विभाग में
MP Govt Post Vacant : 46 विभागों में 1.14 लाख पद रिक्त पड़े हुए है। सर्वाधिक 30,496 पद स्कूल शिक्षा विभाग में खाली है। इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग में 22,069 और गृह विभाग में 14,686 पद खाली पड़े हुए है।
MP Govt Post Vacant : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश के 55 सरकारी विभागों में से 46 विभागों में एक लाख 14 हजार 111 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए है। सर्वाधिक 30 हजार 496 पद स्कूल शिक्षा विभाग में खाली है। इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग में 22 हजार 69 और गृह विभाग में 14 हजार 686 पद खाली पड़े हुए है।
कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सामान्य प्रशसन विभाग ने रिक्त पदों पर भर्तियां करने के लिए जानकारी मंगाई थी और विभागों ने जानकारी भेज दी है।
उन्होंने बताया कि केवल नौ विभाग ऐसे है जहां एक भी पद रिक्त नहीं है। इन विभागों में नर्मदा घाटी विकास, धार्मिक न्यास और धर्मस्व,अनुसूचित जाति कल्याण, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, लोक सेवा प्रबंधन, आनंद, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जनजाति विभाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग शामिल है।
विभाग | खाली पद |
जेल विभाग | 1459 |
वित्त विभाग | 1032 |
वाणिज्यिक कर | 1368 |
राजस्व विभाग | 2027 |
वन विभाग | 2445 |
कृषि विभाग | 3844 |
स्वास्थ्य विभाग | 8522 |
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी | 1363 |
पशुपालन एवं डेयरी | 1769 |
उच्च शिक्षा विभाग | 5851 |
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार | 2093 |
महिला एवं बाल विकास | 1248 |
आयुष विभाग | 2805 |