MP News: दे दनादन शाॅट…गांव में लगी मस्ती की पाठशाला, डिप्टी कलेक्टर से बच्चों ने पढ़ाई और कॅरियर के गुर सीखे

Latest MP News: गांव के मैदान पर क्रिकेट खेलते बच्चे। दे दनादन शाॅट। यह नजारा देखकर डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के अंदर का खिलाड़ी भी जाग उठा। उन्होंने बच्चों से उन्हें भी खिलाने की बात कही तो वे भी तत्काल राजी हो गए।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, बैतूल. गांव के मैदान पर क्रिकेट खेलते बच्चे। दे दनादन शाॅट। यह नजारा देखकर डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के अंदर का खिलाड़ी भी जाग उठा। उन्होंने बच्चों से उन्हें भी खिलाने की बात कही तो वे भी तत्काल राजी हो गए। फिर क्या था। टीम बनी। टाॅस हुआ और खेल शुरू। बांगरे क्रीज पर उतरीं और उन्होंने बाॅबी की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।

यह नजारा था शुक्रवार दोपहर आमला के ग्राम कनौजिया का। दरअसल, बांगरे यहां आमला में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन एवं विश्व शांति प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली जा रही अंतर्राष्ट्रीय सर्वधर्म सम्भाव यात्रा के दौरान पहुंची थीं। उन्होंने पहले गांव के लोगों को यात्रा और कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। पूरी जानकारी लेकर ग्रामीण भी सामाजिक और सामरिक दृष्टि से अहम इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित नजर आए और कार्यक्रम में आने की सहमति दी।

हर घर अफसर, घर-घर अफसर की पहल

इस मौके पर बांगरे और समिति सदस्यों ने अभियान ‘हर घर अफसर, घर-घर अफसर’ के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया। बांगरे ने कहा कि यह अभियान बच्चों के कॅरियर मार्गदर्शन के लिए किया जा रहा है, ताकि बच्चे भविष्य की नींव मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि विश्व शांति की कामना के साथ इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को भी मुख्य धारा में लाना है।

कुटखेड़ी में दी अहम जानकारियां

इसके बाद यात्रा यहां से कुटखेड़ी पहुंची और कुटखेड़ी गांव में रात्रि पड़ाव रहा। जहां भी बांगरे और समिति सदस्यों ने गांव वालों को कई अहम जानकारियां दीं।

  • गांव में क्रिकेट खेल रहे बच्चों से पढ़ाई के बारेे में पूछा और उन्हें कई टिप्स दिए। मेरा उद्देश्य है कि जिस तरह से बच्चे खेल में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, वैसे ही पढ़ाई में भी एकाग्रता दिखाएं, ताकि मेरा हर घर अफसर, घर-घर अफसर बनाने का सपना पूरा हो सके।
    निशा बांगरे, डिप्टी कलेक्टर

CG News : वन रक्षक पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी, 1484 पदों पर निकली हैं नौकरियां

Show More

Related Articles

Back to top button