MP News : CM चौहान ने डॉ. होमी भाभा की जयंती पर किया नमन

Latest MP News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रथम अध्यक्ष प्रसिद्ध वैज्ञानिक और पद्मभूषण से अलंकृत डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें नमन किया।

MP News in Hindi : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भाभा का यह विचार कि “विश्व में अग्रणी भूमिका की आकांक्षा रखने वाला कोई देश अनुसंधान की उपेक्षा नहीं कर सकता। विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने वाले आप जैसे सपूत सदैव युवाओं के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहेंगे।”

डॉ. होमी जहांगीर भाभा का जन्म मुंबई में 30 अक्टूबर 1909 को हुआ। उन्हें भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। उन्होंने ‘टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च’ और ‘भाभा एटॉमिक रिसर्च सेण्टर’ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button