MP News : परिवहन विभाग सरकार को टारगेट से 200 करोड़ ज्यादा पैसा देगा

Latest MP News : मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में परिवहन विभाग द्वारा टारगेट से 200 करोड़ रूपए ज्यादा राशि सरकार के खाते में जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग के आला अफसरों ने कमर कस ली है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, ग्वालियर. मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में परिवहन विभाग द्वारा टारगेट से 200 करोड़ रूपए ज्यादा राशि सरकार के खाते में जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग के आला अफसरों ने कमर कस ली है। इसके तहत परिवहन आयुक्त ने सभी जिलों के आरटीओ,डीटीओ सहित चैक पोस्टों के प्रभारियों को टाइट कर दिया है। निर्देश दिए हैं कि वाहनों से टैक्स वसूली में सक्रियता के साथ जुटे रहें। जिससे 31 मार्च तक 4000 करोड़ रूपए राजस्व एकत्रित कर सरकार को दे दिया जाए।

बता दें कि शासन से मिला 3800 करोड़ रूपए का टारगेट तो परिवहन विभाग इस बार15 दिन पहले ही यानी 15 मार्च तक पूरा कर चुका है। इसके बाद अतरिक्त राजस्व वसूला जा रहा है। परिहवन आयुक्त एसके झा,अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) अरविन्द्र सक्सैना के बेहतर समन्वय से इस बार राजस्व वसूली के आंकड़े शुरू से ही संतोषजन रही।

जिन जिलों व चैक पोस्टों का ग्राफ नीचे था,वहां के अमले में कसावट कर दी गई। इसके चलते हर महीने वसूली का चलता रहा। यही बजह रही कि 15 मार्च तक ही 3800 करोड़ रूपए से अधिक राजस्व वसूल लिया गया है। अब 14 मार्च तक 200 करोड़ रूपए और राजस्व जुटाने के निर्देश मैदानी अमले को दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button