MP Women Employees Gift: MP की महिला कर्मचारियों को मिलेगा 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश, आदेश हुआ जारी

MP Women Employees Gift: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महिला दिवस पर घोषणा के अनुरुप महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 5 जुलाई को आदेश जारी कर दिए है।

MP Women Employees Gift: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश की महिला कर्मचारियों को आगामी चुनाव से पहले राज्य की शिवराज सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। महिला दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरुप महिला कर्मचारियों को 7 दिनों के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बुधवार 5 जुलाई को आदेश जारी कर दिए है। अब महिला कर्मचारी अपनी आवश्यकता के हिसाब से इन अवकाशों को ले सकेंगीं।

दरअसल, 8 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने का फैसला किया है। आज के दौर में महिलाएँ हर कार्य-क्षेत्र में कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं,उन पर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Join Our Whatsapp Group