DA Hike: प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रही राज्य सरकार, 7.50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

DA Hike News: शिवराज सरकार 7.50 लाख कर्मचारियों को DA देने की तैयारी कर रहे हैं। अगर सरकार ये फैसला लेती है तो सरकारी कर्मचारियों का 1 जनवरी 2023 से 4 फीसदी डीए बढ़ सकता है।

DA Hike News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जल्द ही अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। शिवराज सरकार 7.50 लाख कर्मचारियों को डीए देने की तैयारी कर रहे हैं। अगर सरकार ये फैसला लेती है तो सरकारी कर्मचारियों का 1 जनवरी 2023 से 4 फीसदी डीए बढ़ सकता है।

कयास लगाया जा रहा है कि जुलाई माह में कर्मचारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। कर्मचारियों का जुलाई माह से 4 फीसदी डीए भुगतान का ऐलान हो सकता है। 4 फीसदी डीए बढ़ाने से सरकार पर 160 करोड़ का अतिरिक्त भार आयेगा।

ALSO READ: कांग्रेस के दावे को IRCTC ने बताया गलत, हजारों लोगों ने टिकट कैंसिल किए

आपको बता दें कि लंबे समय से सरकारी कर्मचारी केंद्र के बराबर डीए बढ़ाने को लेकर लगातार मांग कर रहे है। अगर सरकार ये फैसला लेते है तो सरकारी कर्मचारियों के सैलरी में बंपर इजाफा होगा।

साढ़े सात लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों के महंगाई को फायदा

मध्‍य प्रदेश के साढ़े सात लाख से ज्‍यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सरकार वृद्धि करेगी। मई में चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। अभी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसे केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर किया जाएगा।

पेंशनर को मिल रही 33 फीसदी महंगाई राहत

राज्य में पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सहमति होना अनिवार्य है। दरअसल, राज्य विभाजन के पूर्व के कर्मचारियों की पेंशन पर होने वाले व्यय का 76 प्रतिशत हिस्सा मध्य प्रदेश और 24 प्रतिशत छत्तीसगढ़ वहन करता है। अभी पेंशनर को 33 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिल रही है। इसे महंगाई भत्ते के बराबर 38 प्रतिशत करने के लिए वित्त विभाग ने सहमति मांगी है, जो अभी नहीं मिली है।

MP News: सरकार ने विभागों को दिया टारगेट, 10 महीनों में चाहिए 1.44 करोड़ की आमदनी

Related Articles

Back to top button