Devri Nagar News: मां कामना देवी करती है अपने भक्तों की मन्नतें पूरी, राजू दीक्षित 35 किमी पैदल चल पूरी की यात्रा

Devri Nagar News: यूं तो सागर जिले में कई धार्मिक स्थल हैं, लेकिन मां स्ािंहवाहिनी देवी मंदिर टिकी टोरिया की अपनी ही खासियत है। रहली नगर से 4 किलोमीटर दूर ऊंची पहाड़ी पर स्थित शक्ति मंदिर है।

देवरी कलां
Devri Nagar News: यूं तो सागर जिले में कई धार्मिक स्थल हैं, लेकिन मां स्ािंहवाहिनी देवी मंदिर टिकी टोरिया की अपनी ही खासियत है। रहली नगर से 4 किलोमीटर दूर ऊंची पहाड़ी पर स्थित शक्ति मंदिर है। मान्यता है कि इस धार्मिक स्थल पर श्रद्धालु जो भी कामना करते हैं, मां कामना देवी उसे अवश्य पूरा करती हैं।

कामना पूरी होने पर श्रद्धालु मां के द्वार पर खुशी खुशी आते हैं। यह मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर भी धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाने लगा है। ऐसी ही मन्नत देवरी नगर के गांधी भक्त राजू दीक्षित द्वारा मां के दरबार में मन्नत रखी थी कि नगर पालिका देवरी अध्यक्ष यदि नेहा अलकेश जैन बनती है तो मां के दरबार में देवरी नगर से टिकीटोरिया तक 35 किलोमीटर की दूरी पैदल जाकर मां के दर्शन कर प्रसाद भेंट करूंगा

जैसे ही बरसात का मौसम खुला मिला वैसे ही राजू दीक्षित ने देवरी से गांधी मंदिर से अपनी यात्रा प्रारंभ की उनके साथ गणेश पटेल, हेमंत पटेल भी उनके सहयोग के लिए मां के दरबार के लिए निकल पड़े। जिनका जगह-जगह स्वागत हुआ। एक ही दिन में इन्होंने यह यात्रा पूरी की राजू दीक्षित की यह पहली यात्रा नहीं थी इसके पहले भी वो है 5 बार के दर्शन के लिए पैदल जा चुके हैं।

Show More
Back to top button