Vande Bharat Express: मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू होगी पहली वंदे भारत ट्रेन, जाने कितना है किराया

Vande Bharat Express Route Bhopal: भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Vande Bharat Express Route Bhopal: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को इसका शुभारंभ कर सकते हैं। पश्चिम मध्य रेल को इस ट्रेन के परिचालन और रखरखाव का जिम्मा सौंपा गया है। ट्रेन का रैक रविवार शाम रानी कमलापति स्टेशन पहुंच गया।

शताब्दी एक्सप्रेस से कम लेगी Vande Bharat Express समय

जानकारी के अनुसार, शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह गाड़ी रानी कमलापति से नई दिल्ली के बीच 708 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। इस तरह से यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में 60 मिनट कम समय में सफर तय करेगी।

Also Read: डिप्टी CM तेजस्वी बने पिता, पत्नी राजश्री ने दिया बेटी को जन्म

बताया गया है कि यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5:55 मिनट पर रवाना होगी और सुबह 11:40 मिनट पर आगरा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1:45 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे पर चलकर 4:45 बजे आगरा तथा रात 10: 35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Vande Bharat Express कितना होगा किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस का रानी कमलापति से नई दिल्ली का किराया अभी तय नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रानी कमलापति से नई दिल्ली तक का एसी चेयरकार का किराया 2000 रुपये से कुछ से अधिक एवं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3300 तक हो सकता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Vande Bharat Express का प्रस्तावित शेड्यूल

Rani Kamalapati Railway Station (RKMP) से नई दिल्ली

स्टेशन डिपार्चर टाइम स्टॉपेज
Rani Kamalapati Railway Station (RKMP) सुबह 5.55 बजे डिपार्चर
भोपाल सुबह 6.07 बजे नहीं
बीना सुबह 7.50 बजे नहीं
झांसी सुबह 9.30 बजे नहीं
आगरा सुबह 11.40-11.45 5 मिनट
नई दिल्ली दोपहर 1.45 बजे डेस्टीनेशन

नई दिल्ली से Rani Kamalapati Railway Station (RKMP)

स्टेशन डिपार्चर टाइम स्टॉपेज
नई दिल्ली दोपहर 2.45 बजे डिपार्चर
आगरा शाम 4.45-4.50 5 मिनट
भोपाल शाम 6.55 नहीं
बीना रात 8.40 नहीं
झांसी रात 10.20 नहीं
Rani Kamalapati Railway Station (RKMP) रात 10.35 डेस्टीनेशन

इंजन रहित है वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली इंजन रहित ट्रेन है। अब तक ट्रेनों में एक अलग इंजन कोच होता है, जबकि इसमें बुलेट या मेट्रो ट्रेन जैसे एकीकृत इंजन हैं। नई तकनीक के कारण तेज गतिवृद्धि और अवत्वृरण आसानी से हो सकेगा।

Also Read: Gas Cylinder पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी हुईं शुरु, ऐसे करे चेक

पूरी तरह से ऑटोमेटिक दरवाजे

ट्रेन में 16 पूरी तरह से वातानुकूलित चेयर कारों के कोच हैं, जिनमें दो बैठने के विकल्प दिए गए हैं… इकॉनोमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। कमाल की विशेषता यह है कि एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर दी गई है, जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस में प्रदान की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक यह है कि इसके दरवाजे मेट्रो की भांति ही ऑटोमेटिक खुलते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Join Our Whatsapp Group