Guna News : चांचौड़ा में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, तीन घंटे धरना-चक्काजाम

घटना के खिलाफ आक्रोश में उबला चांचौड़ा, चक्काजाम कर दिया धरना, प्रशासन ने आरोपियों के घर गिराने चस्पाएं नोटिस

Guna News Hindi : उज्जवल प्रदेश, गुना. जिले के चांचौड़ा में नाबालिग बच्ची का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ हुई इस घिनौनी, जघन्य घटना के खिलाफ शनिवार को चांचौड़ावासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर बंद रखा। इस दौरान तीन घंटे तक धरना एवं चक्काजाम चला। जिसमें कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह, भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीना, पूर्व आईपीएस रघुवीर सिंह शामिल हुए।

Also Read: अग्निवीर भर्ती के दौरान संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी मामला

पुलिस ने तीन अराोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की संख्या 9 बताई जा रही है। जिस पर सख्त कार्रवाई की तैयारी प्रशासन ने कर ली। प्रशासन ने आरोपियों के जमींदोंज करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया। इधर घटना के खिलाफ विधायक लक्ष्मण सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपा। इधर पुलिस ने घटना के आरोपी विवेक मीना पुत्र भगवान सिंह मीणा, मोहित पुत्र राजन सिंह मीणा एवं नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद चांचौड़ावासियों में जमकर गुस्सा देखा गया। चक्काजाम के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंच गई। यहां उन्होंने अधिकारियों को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि कहां है अब आपकी बुलडोजर।

Guna News
धरने पर बैठे विधायक एवं पूर्व विधायक

प्राप्त जानकारी के अनुसार चांचौड़ा निवासी 10वीं की छात्रा शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। 4.30 बजे तक वापस आ जाती है, लेकिन वह काफी रात तक घर नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने उसे खोजने निकले। इसी बीच फोन आया कि बच्ची एक मकान के पीछे पड़ी हुई है। वहां पहुंचे तो बेटी बेहोश पड़ी थी। उसे इलाज के लिए बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से गुना रेफर कर दिया। बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। बताया जाता है कि इस घिनौनी घटना की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने जिस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया उसके बदन को जगह- जगह से बुरी तरह से नोंच लिया एवं काट खाया।

पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फांसी दो- लक्ष्मण सिंह

जिला मुख्यालय पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह (MLA Laxman Singh) ने उक्त पूरे मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। श्री सिंह ने कहा कि मामले में पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई करना चाहिए। जिसमें फांसी का प्रावधान हो। वहीं आरोपियों के घर गिराएं जाएं। इस मांग को लेकर हमने धरना दिया था। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री फोन नहीं उठा रहे हैं।

guna news

थाना प्रभारी पर फूटा विधायक का गुस्सा

इस दौरान विधायक श्री सिंह के निशाने पर चांचौड़ा टीआई सहित जिलेभर के अफसर निशाने पर रहे। श्री सिंह ने कहा कि मैंने इतना घटिया थाना प्रभारी आज तक नहीं देखा। इसे पुलिस में किसने भर्ती किया ? इसकी तो नौकरी बर्खास्त होना चाहिए। अभी तक कुछ दिन पहले चांचौड़ा थानांतर्गत एक 10 साल की बच्ची का अपहरण हुआ। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जो महिला ने अपहरण किया था, उसे वन विभाग के रेंजर ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कराया। उससे रेंजर 6 हजार रुपए महीने लेता था। वह महिला हाईवे पर अवैध देह व्यापार करती थी। यह सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की हालत है। यह गुना जिला सहित प्रदेशभर में हो क्या रहा है! श्री सिंह ने कहा कि जिलेभर में स्मैक, गांजा का अवैध मादक पदार्थों का जाल फैला हुआ है। मैं इसके खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा हूं।

इनका कहना

बेटी के साथ गलत काम हुआ है। तलाशी के दौरान जब मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी बेहोश पड़ी थी उसे इलाज के लिए बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से गुना रेफर कर दिया। मेरी बच्ची को दवा पिलाकर गलत काम किया गया है। आरोपियों की संख्या 9 है। जिसमें चार-पांच के नाम वह जानती है। कल रात को हम उसे रैफर कर गुना लाएं थे। अब दोपहर में उसे होश आया है। चांचौड़ा में हालात बहुत ही खराब है। हर महीने ऐसे 10 से 15 केस आते हैं। मैं हर बार ऐसे पीडि़त परिवारों के साथ खड़ा रहा हूँ। एक प्लानिंग कर मेरे साथ यह घटना कारित की गई है।
पीडि़त बच्ची के पिता

बच्ची के बयान हो गए हैं बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा रही है। वहीं राजस्व बिल्डिंग परमिशन के लिए नोटिस दिया है। 24 घंटे में जवाब देने के लिए समय दिया गया है इसके बाद विभाग अपनी कानूनी कार्रवाई करेगा।
फ्रेंक नोबल ए, कलेक्टर

छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के पिता को फोन आया तो वह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। वहां आरोपियों को भागते हुए बच्ची के पिता ने देख लिया था। बच्ची के पिता आरोपियों को पहले से पहचानते थे। इसी आधार पर उन्होंने नामजद शिकायत की और पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है।
विनोद चौहान, प्रभारी एसपी

चांचौड़ा थाने में अपहरण समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्ची वर्तमान में जिला अस्पताल में उपचारत है और खतरे से बाहर है।
श्वेता गुप्ता, सीएसपी

Show More

Related Articles

Back to top button