MP BJP News : यूं ही कमल को कमल नहीं कहते हैं

MP BJP News : भाजपा में संगठन की रीढ़ कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को लेकर चलने वाला, संगठन को समझने वाला कार्यकर्ता जब किसी पद पर पहुंचता है तो संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ घुल मिल जाना यह अमूमन भाजपा में ही देखा गया है।

MP BJP News : उज्जवल प्रदेश, ग्वालियर/मुरैना/भोपाल. भाजपा में संगठन की रीढ़ कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को लेकर चलने वाला, संगठन को समझने वाला कार्यकर्ता जब किसी पद पर पहुंचता है तो संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ घुल मिल जाना यह अमूमन भाजपा में ही देखा गया है। अन्य राजनैतिक दलो में तो सभी ईद के चांद की तरह है लेकिन भाजपा में कृषि मंत्री के पद पर कमल पटेल कार्यकर्ताओं के बीच ऐसे घुल मिल जाते हैं कि उनका काफिला गंतव्य स्थल तक घंटों लेट पहुंचता है।

कार्यकर्ताओं के बीच कमल का इस तरह खिलना ही कमल को कमल बनाता है।कमल पटेल अपने ग्वालियर प्रवास पर थे। इस दौरान वे ग्वालियर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जय सिंह कुशवाहा के घर गए। कुछ दिन पूर्व जय सिंह की माता जी का निधन हो गया था। सो वे अपने प्रवास के दौरान उनके घर जाना नहीं भूले। इस के बाद पटेल विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में भी शामिल हुए वहीं दूसरी ओर मुरैना जाते हुए रास्ते भर में उनका कार्यकर्ताओं ने मन से स्वागत किया और उनका काफिला मुरैना के लिए कूच कर गया।

Show More

Related Articles

Back to top button