MP Board Exam 2023 : 23 मार्च से 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, यहाँ करें Time Table Download

MP Board Time Table Download: सभी प्रश्नपत्र राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से भेजे जाएंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को 60 अंकों के प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

MP Board Exam 2023 News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश के स्कूलों में पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी। सभी प्रश्नपत्र राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से भेजे जाएंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को 60 अंकों के प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इसमें 10 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न, 30 अंक के लघुउत्तरीय और 20 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही प्रोजेक्ट व अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर 40 अंक मिलेंगे।

बता दें कि 13 वर्षों बाद पांचवीं-आठवीं की परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर कराई जा रही है। 2013 में एमपी बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा कराना बंद कर दिया था। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित की जाती थी। इसे अब दोबारा लागू किया गया है।

एमपी बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित निजी स्कूलों में भी परीक्षा ली जाएगी। पिछले वर्ष सिर्फ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इस बार शहर में सरकारी स्कूलों के करीब 26592 छात्र परीक्षा देंगे, जिसमें पांचवीं के 12841 व आठवीं के 13752 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल में पांचवीं के 27611 और आठवीं के 26096 छात्र परीक्षा देंगे।

पांचवीं की परीक्षा की समय सारिणी

पांचवीं की परीक्षा में 23 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का पेपर रहेगा। 27 मार्च को पर्यावरण अध्ययन, 29 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) या सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) का पेपर रहेगा। 31 मार्च को अंतिम पेपर अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू, हिंदू, अन्य का पेपर रहेगा।

आठवीं की परीक्षा की समय सारिणी

23 मार्च को गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए), 25 मार्च को विज्ञान, 27 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 29 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी) का पेपर रहेगा। 31 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) या सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) का पेपर रहेगा। एक अप्रैल को आखिरी पेपर तृतीय भाषा संस्कृत, सामान्य (हिंदी, उर्दू, मराठी, उडिय़ा, पंजाबी, अन्य) अथवा चित्रकला (मूक बधिरों के लिए) का पेपर रहेगा।

Related Articles

Back to top button