MP Congress News: कमलनाथ बोले – समाज सेवा सबसे बड़ा दायित्व, इसे संस्कृति से जोड़कर कार्य करें

MP Congress News: हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, दिल जोड़ने की, संबंध जोड़ने की रिश्ते जोड़ने की संस्कृति है। आज की इस विषम परिस्थिति में समाज सेवा एक बहुत बड़ा दायित्व है, जो समाज सेवा करता है, वह सभी वर्गों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा होता है।

  • प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न
  • समाज सेवा से मानव सेवा कर कांग्रेस को मजबूत करेगा प्रकोष्ठ: अनुराग भार्गव

भोपाल
MP Congress News: हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, दिल जोड़ने की, संबंध जोड़ने की रिश्ते जोड़ने की संस्कृति है। आज की इस विषम परिस्थिति में समाज सेवा एक बहुत बड़ा दायित्व है, जो समाज सेवा करता है, वह सभी वर्गों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा होता है। आज फासिस्टवादी ताकतों द्वारा राजनीति का गलत तरीके से उपयोग कर हमारे समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे लोगांे से हमें सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कमलनाथ ने कहा कि आज हमारी संस्कृति पर आक्रमण किया जा रहा है, वह संस्कृति जो हमें आपस में जोड़ती है, भाईचारा बनाती है। आप इस संस्कृति को जोड़कर रखें, हमारी संस्कृति ही है, जिसके कारण आज देश का हर नागरिक चाहे वह किसी भी वर्ग, जाति, धर्म का हो, एक झंडे के नीचे खड़ा है, हमें इस संस्कृति को सुरक्षित रखना है। बाबा साहेब का संविधान जो पूरे विश्व में विख्यात है, कई देशों ने हमारे संविधान की नकल की है, लेकिन उस संविधान पर आज आक्रमण हो रहा है। हमारे सामने संविधान को बचाने की चुनौती है। यदि हमारा संविधान गलत हाथों में चला गया तो देश का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा?

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन बचा है, यह बात वो भी समझते हैं और जनता भी समझ चुकी है। मोदी जी ने 2013 में रोजगार की बात की, लेकिन रोजगार किसी को नहीं मिला, वहीं 2019 में पाकिस्तान और राष्ट्रवाद की बात करने लगे, जिनकी पार्टी के एक भी व्यक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भाग नहीं लिया ये हमंे राष्ट्रवाद का पाठ क्या पढ़ायेंगे?

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी ने 18 वर्षों में हजारों घोषणाएं की, लेकिन उनकी घोषणाएं केवल हवाहवाई साबित हुईं। भ्रष्टाचार, अपराध, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी में प्रदेश नंबर एक पर था, ऐसा प्रदेश मुझे सौंपा था, शिवराज ने।

भाजपा कांग्रेस के 70 सालों का हिसाब मांगती है, ये 18 सालों का हिसाब नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश में कई जनहितैषी योजनाओं की शुरूआत की, गौशालाएं बनायी, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली, 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, मिलावटखोरों से मुक्ति दिलाने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया। भाजपा को डर था कि यह सरकार पांच साल चल गई तो हम कहीं के नहीं रहेंगे, इसलिए इन्होंने षड्यंत्र और सौदेबाजी कर हमारी सरकार गिरा दी।

15 महीने की सरकार में मैने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शहीद भगतसिंह की पुण्यतिथी पर कमलनाथ जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी मिलकर प्रदेश में समाज सेवा और मानव सेवा से पार्टी की मजबूती के लिए निष्ठा से कार्य कर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ का एक-एक सिपाही पार्टी के लिए तन-मन से कार्य कर रहा है।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मिशन 2023 के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को प्रकोष्ठ के माध्यम से और अधिक गति देने पर संगठनात्मक चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि प्रकोष्ठ के माध्यम से सभी पदाधिकारी एकजुटता से प्रकोष्ठ और पार्टी की मजबूती के लिए समाजिक स्तर पर समन्वयक बनाकर कार्य करें।

कार्यक्रम मंे पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, मोहन बिरले, विजय यादव, प्रशांत नायक, धुव्र नारायण चौधरी, गिर्राज शर्मा, रामसिंह मालवीय, अजय राठौर, अरवेज खान सहित प्रदेश भर से आये प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button