श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व दुनिया और देशभर में 8 नवंबर को मनाया जाएगा

उज्जवल प्रदेश, भोपाल. श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व देश और दुनियाभर में 8 नवंबर को मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व का आयोजन राजधानी भोपाल में चार गुरुद्वारों में होगा।

उज्जवल प्रदेश, भोपाल. श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व देश और दुनियाभर में 8 नवंबर को मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व का आयोजन राजधानी भोपाल में चार गुरुद्वारों में होगा। जिनमें गुरुद्वारा अरेरा कॉलोनी, गुरुद्वारा पिपलानी और गुरुद्वारा नानकसर हमीदिया रोड भोपाल में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मनाया जाएगा।

वहीं एक अन्य गुरुद्वारे गुरनानक पुरा कैपिटल पैट्रोल पंप रायसेन रोड में 8 नवंबर को रात का विशेष दीवान शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, प्रवचन होंगे और भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भोपाल शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों से रोजाना सुबह 4:00 बजे से 40 दिन तक प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। धन गुरु नानक सारा जग तारिया, हो रही है तेरी जय जय कार, शबद गायन करते हुए प्रभात फेरिया निकल रही है।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में राजधानी भोपाल के अलग-अलग गुरुद्वारों से रोजाना सुबह 4:00 बजे संगत धर्म का प्रतीक निशान साहब लेकर शहर के विभिन्न अलग-अलग कॉलोनियों में घर घर जाकर श्री गुरु नानक देव जी के आगमन दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरण कर घर घर संदेश उस परमात्मा का गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का आगमन संदेश दे रहे हैं।

समाजसेवी गुरुचरण सिंह अरोड़ा ने बताया कि सभी प्रभात फेरियों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर श्री गुरु नानक की वडियाई का कीर्तन करते हुए चल रहे हैं। संगत रास्ते में अपने-अपने घरों में अरदास करवाती है और उस दिन के अंतिम घर पर शब्द कीर्तन गायन और अरदास कर लंगर बांटकर प्रसाद वितरण कर समापन करते हैं।

जिन गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां निकल रही हैं उनमें गुरुद्वारा अरेरा कॉलोनी, गुरुद्वारा पंजाबी बाग, गुरुद्वारा नानकसर हमीदिया रोड, गुरुद्वारा पिपलानी बी.एच.ई.एल, गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा कैपिटल पेट्रोल पंप रायसेन रोड, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साकेत नगर एम्स आदि से प्रभात फेरिया निकल रही हैं।

गुरुद्वारा साकेत नगर (एम्स) मैं बड़े पैमाने पर कार सेवा भी चल रही है और प्रभात फेरिया निकल रही है। गुरुद्वारों से बच्चे-बूढ़े, जवान सभी श्रद्धालु हाथों में धर्म का प्रतीक निशान लेकर चलते हैं और जगह-जगह निशान साहब पर फूल मालाएं चढ़ाकर और फूलों की वर्षा कर स्वागत करते हैं। श्रद्धालु अपने घर में अरदास करवाते हैं और आगे के लिए प्रभात फेरी में शामिल होते हैं।

Show More
Back to top button
Join Our Whatsapp Group