Votor ID Correction : 8 दिसंबर लास्ट चांस, अब चूके तो नहीं डाल पाओगे वोट

Votor ID Correction : आगामी विधानसभा चुनाव में अगर मतदान करना है तो इस बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या सुधरवाने से नहीं चूकें, वर्ना ये मौका गंवा देंगे।

Votor ID Correction : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. आगामी विधानसभा चुनाव में अगर मतदान करना है तो इस बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या सुधरवाने से नहीं चूकें, वर्ना ये मौका गंवा देंगे। इस बार फाइनल हो रही मतदाता सूची पर ही वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

अगर आप का नाम नहीं जुड़ा है तो आप तत्काल अपने नजदीकी बूथ पर जाएं। जानकारी के अनुसार जिले में 2013 बूथ पर बीएलओ तैनात किये गये हैं, जो आपका आवेदन लेंगे। आपको मतदाता सूची देखनी है तो केन्द्र में जाकर देख सकते हैं। वहीं इस बार मतदाता सूची की जांच के लिए कमिश्नर भोपाल को आॅब्जर्वर बनाया है। वहीं एक टीम निर्वाचन आयोग की भी रहेगी।

मतदाता सूची में 1 जनवरी 23 को 18 वर्ष के होने वाले युवा मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा। इस बार नाम जुड़वाने के लिए आॅनलाइन आवेदन की भी सुविधा दी गई है।

किस विस में कितने वोटर हुए कम

नाम5 जनवरी9 नवंबर
बैरसिया2,32,0372,29,274
उत्तर2,42,1672,34,681
नरेला3,26,7483,22,439
दक्षिण-पश्चिम2,31,7682,23,690
मध्य2,40,6372,38,917
गोविंदपुरा3,81,9713,70,242
हुजूर3,34,7253,80,801
कुल19,90,05319,50,044

 

Show More

Related Articles

Back to top button