चीन की तरह भारत में भी बने सख्त कानून, जनसंख्या नियंत्रण पर बोले गिरिराज सिंह

लखीसराय
आदर्श आचार संहिता मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को पेश होने के लिए एकबार फिर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला अतिथि गृह मे पत्रकारों से कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने देश में चीन की तरह कड़ा जनसंख्या कानून लागू करने की मांग की। इसके अलावा लाउडस्पीकर विवाद को लेकर लालू यादव के दिए बयान पर भी पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए बल्कि इसे देश के चश्मे से देखना चाहिए। चीन की तरह एक कड़ा कानून बनना चाहिए। चीन अगर 70 के दशक में कड़ा कानून लेकर नहीं आता तो आज चीन विश्व के क्षितिज पर खुद को विकसित नहीं कर पाता। अगर आबादी नहीं रोकी होती तो चीन में 60 करोड़ लोग और अधिक होते। भारत में भी एक कड़े कानून की जरूरत है। एक ऐसा कानून हो जो सभी धर्मों के लोगों पर समान रूप से लागू हो।  

गिरिराज सिंह ने लाउडस्पीकर विवाद को लेकर लालू यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लालू जी अभी आए हैं, तो पहले स्वास्थ लाभ लें। हमलोग उनके स्वास्थ लाभ की कामना करते हैं। देश को तोड़ने का काम लालू जी और उनके पार्टी का काम है। यदि भारत में सनातन धर्म की चर्चा नहीं होगी, सनातन धर्म के लोग सिर उठाकर नहीं बोलेंगे तो आखिर कहां जिएंगे। भारत की आजादी हुई, लेकिन टुकड़े में हुई। देश की आजादी को हमारे पूर्वजों ने धर्म का आधार बनाया। सनातन अपने देश में नही बोलेंगे तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश मे बोलेंगे।   केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लालू जी आए हैं प्रवचन दें। प्रवचन देना उनका धर्म है। उन्होंने धर्मविशेष पर बयान देते हुए कहा कि आज देश के भीतर कई राज्यों में रामनवमी जुलूस या हनुमान जयंती जैसे अवसरों पर हमला करने का काम चल रहा है। ऐसे मामलों पर लालू यादव कुछ नहीं बोलते। न्याय की राजनीति देखनी हो तो उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार को देखें। उन्होंने यदि लाउडस्पीकर की ध्वनि कम की तो मंदिरों और मस्जिदों की भी कम की है। लालू यादव का यदि शासन होता तो वे ऐसा नहीं कर पाते।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button