वैदिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ सुनीता का विवाह

उमारिया
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक छत के नीचे बेटियों का विवाह संपन्न होने पर माता पिता के माथे से बेटियों के विवाह की चिंता समाप्त हो गई है। योजना के तहत हजारो बेटियों के हाथ पीले हो चुके है इसके साथ ही उन्हें 49 हजार रूपये का चेक प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने नये जीवन की शुरूआत कर सके ।
   सुनीता कोल ग्राम मडवा तहसील चंदिया ने ने बताया कि उनके पिता खेती किसानी का काम करते है। जिससे केवल घर खर्च ही चल पाता था।  विवाह की उम्र होने पर परिजनों को विवाह की चिंता सता रही थी।
   पिता कमल कोल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी लगी, जिस पर उनके द्वारा पंजीयन कराया गया। पंजीयन उपरांत करकेली जनपद पंचायत के प्रांगण में सुनीता कोल उम्र 21 साल का विवाह सोनू कोल पिता प्रभूदयाल कोल उम्र 23 साल के साथ  संपन्न हुआ। इसके साथ ही उन्हें 49 हजार रू0 का चेक भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button