Surya Grahan 2025 Live : सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को, भारत में नहीं दिखेगा
Surya Grahan 2025 Live : 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण है, भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक लगेगा।

Surya Grahan 2025 Live : उज्जवल प्रदेश डेस्क. 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण है, भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक लगेगा। बता दें कि साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं है। चूंकि यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। यह ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोग यह अद्भुत नजारा घर बैठे भी देख सकते हैं।
5 ग्रहों का मिलन हो रहा है
ज्योतिष की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लग रहा है और इस दिन शनि ग्रह भी मीन राशि में गोचर कर है। आज यह ग्रहण बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान मीन राशि में 5 ग्रहों का मिलन हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य और शनि ग्रह तीन दशकों के बाद एक ही वर्ष में दो बार युति बनाएंगे। पहली युति 12 फरवरी को कुंभ राशि में हुई थी, वहीं दूसरी युति 29 मार्च को मीन राशि में होने वाली है।
यहां-यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
आज 29 मार्च 205 को यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका समेत आर्कटिक के कुछ इलाकों से दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 29 मार्च को 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक लगेगा। ऐसे में आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप पर आसानी से देख सकते हैं।
खास रहेगा नजारा
ज्योतिष के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके बावजूद आप इसका लाइव नजारा देख सकते हैं। आप अपने मोबाईल, टैबलेट या लैपटॉप पर यूट्यूब के माध्यम से इस अद्भुत खगोलीय घटना को आसानी से देख सकते हैं-
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहींं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।