किशोरी को 3 साल बाद मिला न्याय, दुष्कर्म के दोषी को 10 साल जेल की सजा

फरीदाबाद
किशोरी को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के दोषी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की अदालत ने 10 साल जेल और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मुकदमा सात फरवरी 2019 को सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में रहने वाले किशोरी के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था।

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में 30 वर्षीय पंचम किराए के मकान में रहता था। उसने शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय बेटी को अपनी बातों से बहला-फुसला लिया। पांच फरवरी 2019 को आरोपित किशोरी को भगाकर अपने साथ झारखंड ले गया। वहां उसने उसे अपनी बहन के घर रखा।

किशोरी को रखा बहन के घर
इस दौरान वह किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। इधर पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। 2 जून 2019 को पुलिस ने किशोरी को झारखंड से ढूंढ निकाला और आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

गर्भवती हो गई थी किशोरी
किशोरी ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के बयान दिए। किशोरी को मेडिकल कराया गया, जिसमें वह 3 माह की गर्भवती निकली। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दीं। आरोपित को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया गया। तभी से यह मुकदमा अदालत में विचाराधीन था। अब अदालत ने पंचम को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button