8 मार्च 2025 महिला दिवस पर आएगी Ladli Bahana Yojana की 22वीं किस्त
Ladli Bahana Yojana: मप्र की मोहन सरकार 8 मार्च 2025 को महिला दिवस पर लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है। वहीं सूत्रों की मानें तो सरकार इस किस्त के साथ होली का तोहफा भी दे सकती है।

Ladli Bahana Yojana: उज्जवल प्रदेश डेस्क. मप्र की मोहन सरकार 8 मार्च 2025 को महिला दिवस पर लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है। वहीं सूत्रों की मानें तो सरकार इस किस्त के साथ होली का तोहफा भी दे सकती है। मप्र की मोहन सकरार महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें लाड़ली बहनों को मिल चुकी है। हालांकि इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से अब भी आदेश जारी नहीं की है।
8 मार्च या होली के पहले मिल सकती है किस्त
(Ladli Bahana Yojana) मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त के लिए हर माह की 10 तारीख तय है लेकिन कई बार पर्व या विशेष त्योहार आ जाने के कारण इसकी किस्त तय समय से पहले भी जारी कर दी जाती है। इस तरह इस बार भी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो 8 मार्च से पहले लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। अब खबर हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त 8 मार्च या होली से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।
इससे पहले 10 फरवरी को आई थी 21वीं किस्त
मप्र की मोहन सरकार फरवरी की 10 तारीख को 1।27 करोड़ बहनों के खाते में 21वीं किस्त ट्रांसफर की थी। मुख्यमंत्री ने देवास के सोनकच्छ से बहनों को 1553 करोड़ की सौगात दी थी। बहनों के अलावा मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते 337 करोड़ रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर किए थे।
सीएम मोहन यादव 15वीं बार बहनों को देंगे सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक से 1।29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576।61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव ने 13वीं बार लाड़ली बहनों को यह तोहफा दिया था। फरवरी में मोहन यादव ने 14वीं बार बहनों को तोहफा दिया। अब सीएम मोहन यादव मार्च में 15वीं बार लाड़ली बहनों को सौगात देंगे।
पहली किस्त जून 2023 को बहनों को मिली थी
तात्कालीक सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। सरकारी गाइड लाइन के अनुसार 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के अंतर्गत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से फरवरी 2025 तक 21 किस्त मिल चुकी हैं।