चौकी देरी (थाना खरगापुर) पुलिस द्वारा ₹10000 के ईनामी आरोपी को पकड़ा

टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में  अति.पु.अधी. सीताराम ,एसडीओपी टीकमगढ़  राहुल  कटरे के मार्गदर्शन  में फ़रार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में  चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस द्वारा दिनांक 13.12.24 को मुखबिर सूचना पर  दबिश देकर न्यायलय टीकमगढ़ के प्र.क्र. 80/21 धारा  392 ता.हि. में फरार स्थाई वारंटी एवं प्र. क्र. 96/18 धारा 363,366 ता हि 5/6 पॉस्को एक्ट में फरार 10,000/- के ईनामी स्थाई वारंटी संजय उर्फ संजू पिता लालाराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुड़ीला  थाना कुड़ीला  को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय  पेश किया गया।

ईनाम उद्घोषणा
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा ₹10000/- की ईनाम उद्घोषणा की गई थी ।

सराहनीय भूमिका
 उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य , प्र आर.192 घनश्याम खटीक, आरक्षक 621 अवनीस यादव, आर.574 दीपक अहिरवार , आर 138 ललित कुशवाहा , आर 398 रामकेश पटेल , आर 779 धर्मेंद्र साहू  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button