दुर्ग से बाइक पर सवार होकर भिलाई आ रहे थे दंपती, पत्नी के सिर के ऊपर से गुजरा ट्रक

भिलाई

भिलाई में नेहरू नगर चौक के पास हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार की रात को वो अपने पति के साथ दुर्ग से वापस घर लौट रही थी। नेहरू नगर चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और दंपती सड़क पर गिर गए।

पीछे से आ रहे एक ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी कमलेश अग्रवाल के साथ गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुर्ग से वापस अपने घर लौट रहे थे।

रास्ते में गुरुद्वारा चौक से नेहरू नगर चौक के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे बैठी कमलेश अग्रवाल को बाइपास की ओर से आ रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

सिर के ऊपर से ट्रक का चक्का गुजरने से कमलेश अग्रवाल (59) की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस को इसकी जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को चीरघर भिजवाया। वहीं कमलेश अग्रवाल के पति राकेश अग्रवाल सड़क की दूसरी तरफ गिरे थे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button