नगर पालिका की तत्परता से बची गाय की जान

गाडरवारा

विगत दिवस शांति श्री कालोनी में खुले बोरबोल पानी निकासी गड्ढे में करीब शाम को गाय घुस गई थी। गड्ढे में पानी कीचड़ होने के कारण वह निकालने में असमर्थ रही। रात्रि में स्थानीय निवासी ने जैसे ही देख तो नगर पालिका के समर्पित अधिकारी संजय श्रीवास और बबलू चौहान से संपर्क किया। तत्काल प्रभार से उन्होंने अपनी टीम भेजी जिन्होंने उस कीचड़ के गड्ढे में घुसकर बिना किसी अन्य जीव जंतु के डर के उस गाय को निकाला। इस कार्य की स्थानीय जनों और बच्चों ने ताली  बजाकर सराहना की। इस अवसर पर नरेश रजक,दीपक प्रजापति,अशोक केवट,अर्पित राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button