प्रदेश की शैक्षिक सुशासन प्रक्रियाएँ राष्ट्रीय नीति में होंगी शामिल

भोपाल
केन्द्र सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा शैक्षिक सुशासन प्रक्रियाओं के निर्धारण के लिये कार्य योजना तैयार की जा रही है। कार्य योजना बनाने का कार्य सुशासन अनुसंधान राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) को सौंपा गया है। कार्य योजना बनाने के कार्य में मध्यप्रदेश के साथ तमिलनाडु, कर्नाटक, मिजोरम, असम, गुजरात, जम्मू कश्मीर और बिहार को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। इस सिलसिले में नीपा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तृप्ति सिंह ने मंगलवार को भोपाल में राज्य शिक्षा केन्द्र में हुई बैठक में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में संचालित बेस्ट प्रेक्टिसेस, नवीन प्रयोग, विभागीय संरचना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर तैयार होने वाली कार्ययोजना में मध्यप्रदेश में अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के अनुभव को शामिल किया जाएगा।

नीपा के अध्ययन दल को मध्यप्रदेश के एजुकेशन पोर्टल, ओलम्पियाड, मॉडल डाइट, अंग्रेजी विषय के शिक्षकों का प्रशिक्षण, चेटबॉट और स्कूल शिक्षा में तकनीकी संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। आज हुई चर्चा में राज्य शिक्षा केन्द्र और जिले में कार्यरत अधिकारियों ने जानकारी दी। नीपा का रिसर्च दल तीन जिलों भोपाल, बैतूल और श्योपुर का भ्रमण कर शैक्षणिक संस्थानों का अवलोकन करेगा।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button