घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए कांटेदार पेड़, होता है Vastu Dosh

Vastu Dosh : घर व आसपास नीबू व कांटेदार पौधों का रोपण न करें। ऐसा करने से आपके घर में वास्तुदोष बना रहेगा और आपकी तरक्की रुकेगी। घर में लड़ाई झगड़ा का माहौल बना रहेगा।

Vastu Dosh : उज्जवल प्रदेश डेस्क. घर व आसपास नीबू व कांटेदार पौधों का रोपण न करें। ऐसा करने से आपके घर में वास्तुदोष बना रहेगा और आपकी तरक्की रुकेगी। घर में लड़ाई झगड़ा का माहौल बना रहेगा। वास्तु की मानें तो नींबू का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष हो सकता है। इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव होने लगता है और कड़वाहट आ जाती है।

ये सुंदरता नहीं वास्तु दोष लाते हैं

वास्तु के अनुसार नींबू कांटेदार होता है यह आपके जीवन मे आ रही परेशानियों को और बढ़ा सकता है। कांटे की तरह और दूसरा कनैल जो है उसे अंधकार का प्रतीक हम मानते हैं। इन पेड़ों को घर के बाहर दरवाजे पर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर के दरवाजे पर लगाए जाने वाले पेड़ों का विशेष महत्व है, जबकि वे समृद्धि और सुख-शांति का भी प्रतीक होते हैं। हालांकि, इस दिशा में कुछ पेड़ों को लगाने से बचना चाहिए।

कांटेदार पेड़ का असर, आदमी चिड़चिड़ा हो जाता है

वास्तु के अनुसार नींबू का पेड़ कांटेदार होता है और इसका असर जीवन में नकारात्मकता ला सकता है। नींबू के कांटे घर के अंदर की ऊर्जा को नकारात्मक की दिशा में प्रभावित करने की क्षमता रखता है। इससे कई प्रकार की परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। व्यक्ति के मन में नेगेटिविटी, चिड़चिड़ापन और कार्य के प्रति उदासीनता देखी जा सकती है।

नींबू और कनैल जैसे पेड़ घर के दरवाजे पर नहीं लगाने चाहिए

वास्तु की मानें तो घर के दरवाजे पर तुलसी, अशोक और नारियल के पेड़ लगाए जाने चाहिए। ये पेड़ न केवल घर की सुंदरता में वृद्धि करते हैं, बल्कि घर के निवासियों को सुख, समृद्धि और शांति भी प्रदान करते है। तुलसी के पत्तों को धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं अशोक का पेड़ तो अशुभ का नाश करने और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए प्रसिद्ध है। वहीं नारियल का पेड़ भी समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। इसलिए, घर के दरवाजे पर पेड़ लगाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कभी न लगाएं बबूल का पेड़

वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी आस-पास बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बबूल के पेड़ में कांटे ही कांटे होते हैं। ये बबूल प्रगति के कार्यों में सबसे बड़े बाधक होते हैं।

बेर का पेड़ भी लाता है वास्तु दोष

इस बात को कम लोग ही जानते हैं कि बेर का पेड़ भी वास्तु दोष को बढ़ाता है। घर के आस-पास भूल कर भी बेर का पौधा न लगाएं। हालांक यह खुद से भी पौधा उगता है तो उसे किसी दूसरे जगह पर लगा दें। या वहां से तत्काल हटा दें। बेर के पेड़ में कांटे होने के कारण घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसके प्रभाव से आर्थिक संकट गहरा जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में बेर लगा होता है, वहां से धन की देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होकर चली जाती हैं।

घर में न लगाएं आंवले के पौधे

वास्तु की मानें तो घर के आस-पास आंवले के पौधे को कभी नहीं लगाना चाहिए। लगाना भी पड़े तो इसे पौधो को बगीचे में या कहीं दूर लगाएं। अगर इसका पेड़ लगा है, तो उसे वहां से तत्काल हटा दें, क्योंकि इनकी मौजूदगी से घर में क्लेश और तनाव की स्थिती बनी रहती है।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button