SUV बिक्री में नंबर-1 बनी Hyundai Creta, जानिए सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 SUV

Top 10 SUV: Hyundai Creta बनी अप्रैल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV। Nexon, Brezza और Fronx जैसी गाड़ियों को पछाड़ा। जानिए टॉप 10 SUV की बिक्री रिपोर्ट और ग्रोथ का विश्लेषण। SUV खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट।

Top 10 SUV: उज्जवल प्रदेश डेस्क. अप्रैल 2025 में SUV सेगमेंट की बिक्री में Hyundai Creta ने सबसे ज्यादा यूनिट्स बेचकर टॉप पोजिशन हासिल की। ब्रेजा, नेक्सन और फ्रोंक्स जैसी लोकप्रिय SUV पीछे रह गईं। जानिए टॉप 10 SUVs की बिक्री के आंकड़े, सालाना ग्रोथ और ग्राहकों की बदलती पसंद की पूरी जानकारी।

भारतीय ऑटो बाजार में SUV की मांग लगातार बढ़ रही है। अप्रैल 2025 की बिक्री रिपोर्ट में Hyundai Creta ने सबसे ज्यादा यूनिट्स बेचकर टॉप पोजिशन पर कब्जा कर लिया। इसने Nexon, Brezza और Fronx जैसी दिग्गज SUV को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूती साबित की है।

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में SUV सेगमेंट की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कस्टमर्स की प्राथमिकता अब स्पोर्टी लुक, हाई ग्राउंड क्लियरेंस और दमदार फीचर्स वाली गाड़ियों की ओर बढ़ रही है। ऐसे में अप्रैल 2025 का सेल्स डेटा सामने आने पर साफ हो गया है कि कौन-सी SUV है ग्राहकों की पहली पसंद।

Top 10 SUV मे Hyundai Creta ने मारी बाज़ी, ब्रेजा-नेक्सन रह गई पीछे

अप्रैल 2025 के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, Hyundai Creta ने इस बार सबसे ज्यादा यूनिट्स बेचकर SUV सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल की है। इस दौरान क्रेटा की कुल 17,016 यूनिट्स बिकीं, जो कि अप्रैल 2024 के मुकाबले 10.16% ज्यादा है। पिछले साल अप्रैल में यह आंकड़ा 15,447 यूनिट था।

Hyundai Creta को इसके मॉडर्न डिजाइन, एडवांस फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया जाता है। इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन हाल ही में लॉन्च हुआ था, जिसने ग्राहकों को खासा आकर्षित किया।

मारुति ब्रेजा दूसरे और महिंद्रा स्कॉर्पियो तीसरे नंबर पर

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। हालांकि इस दौरान इसकी बिक्री में 0.83% की गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल 2025 में ब्रेजा की कुल 16,971 यूनिट्स बिकीं, जबकि अप्रैल 2024 में यह संख्या 17,113 यूनिट थी।

महिंद्रा स्कॉर्पियो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही। इसने 4.91% की सालाना ग्रोथ के साथ 15,534 यूनिट्स की बिक्री की। स्कॉर्पियो की लोकप्रियता खासतौर से छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बनी हुई है, जहां इसकी मजबूती और दमदार इंजन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

टाटा नेक्सन की बिक्री में 38% की बड़ी छलांग

अप्रैल 2025 में टाटा नेक्सन ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 38.40% की सालाना वृद्धि दर्ज की और 15,457 यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़ा टाटा मोटर्स के लिए बड़ी उपलब्धि है। सेफ्टी फीचर्स, डिजाइन और वैरिएंट्स की विविधता ने नेक्सन को खास बनाया है।

महिंद्रा थार ने मारी जबरदस्त छलांग- 74% की बढ़ोतरी

बिक्री के मामले में सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है महिंद्रा थार ने। अप्रैल 2025 में इस ऑफ-रोडर SUV की 10,703 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 73.75% ज्यादा हैं। थार की मजबूत ऑफ-रोडिंग क्षमताएं, रफ एंड टफ लुक और युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता इसके पीछे की वजह है।

टॉप 10 SUV की बिक्री – अप्रैल 2025 की लिस्ट

रैंक SUV मॉडल बिक्री (अप्रैल 2025) सालाना बदलाव
1  Hyundai Creta 17,016 यूनिट्स 0.1016
2 Maruti Brezza 16,971 यूनिट्स -0.0083
3 Mahindra Scorpio 15,534 यूनिट्स 0.0491
4 Tata Nexon 15,457 यूनिट्स 0.384
5 Maruti Fronx 14,345 यूनिट्स 0.0041
6 Tata Punch 12,496 यूनिट्स -34.77%
7 Mahindra Thar 10,703 यूनिट्स 73.75%
8 Mahindra Bolero 8,380 यूनिट्स -12.13%
9 Kia Sonet 8,068 यूनिट्स 2.11%
10 Hyundai Venue 7,953 यूनिट्स -12.80%

टाटा पंच और बोलेरो की बिक्री में गिरावट

जहां कुछ SUV ने बिक्री में उछाल दर्ज किया, वहीं Tata Punch और Mahindra Bolero की बिक्री में गिरावट देखी गई। Tata Punch की बिक्री में 34.77% की गिरावट आई और कुल 12,496 यूनिट्स ही बिक पाईं। वहीं बोलेरो की बिक्री में 12.13% की गिरावट रही और सिर्फ 8,380 यूनिट्स ही बिकीं।

किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू को भी लगा झटका

Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV की बिक्री में भी कोई खास उछाल नहीं दिखा। किआ सोनेट ने 2.11% की मामूली वृद्धि के साथ 8,068 यूनिट्स बेचीं। वहीं Hyundai Venue की बिक्री में 12.80% की गिरावट आई और 7,953 यूनिट्स ही बिकीं।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Back to top button