सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #BoycottTurkeyAzerbaijan
BoycottTurkeyAzerbaijan: वर्ष 2024 में लगभग 3.3 लाख भारतीय टूरिस्ट तुर्की घूमने गए थे। इसके अलावा 2024 में ही अजरबैजान में लगभग 2.4 लाख भारतीय घूमने गए।

BoycottTurkeyAzerbaijan: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan का ट्रेंड चल रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि तुर्की पाकिस्तान का साथ दे रहा है और तुर्की द्वारा पाकिस्तान को सैन्य मदद भी दी जा रही है। आपको जानकार हैरानी होगी कि पिछले साल 3.3 लाख भारतीय टूरिस्ट तुर्की गए थे।
भारतीय बच रहे हैं तुर्की जाने से
यहां ये जान लें कि तुर्की और अजरबैजान घूमने के लिए दुनिया ही नहीं बल्कि, भारत से काफी ज्यादा संख्या में लोग हर साल जाते हैं। इसलिए अब सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की जा रही है कि वे तुर्की की यात्रा पर न जाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड कर रहा है।
इतने भारतीय गए हैं 2024 में तुर्की घूमने?
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में लगभग 3.3 लाख भारतीय टूरिस्ट तुर्की घूमने गए थे। इसके अलावा 2024 में ही अजरबैजान में लगभग 2.4 लाख भारतीय घूमने गए। ऐसे में इस यात्रा के लिए हर यात्री ने औसतन लगभग 1 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 85 हजार रुपये (भारतीय रुपये में) खर्च किए। इससे तुर्की जैसे देश ने सिर्फ ट्रैवल से करोड़ों रुपये की मोटी कमाई। वहीं, तुर्की पर्यटन बोर्ड ने जानकारी दी थी कि वर्ष 2023 में दुनियाभर से 6.22 करोड़ पर्यटक आए और इसमें भारत के लोगों की संख्या 20.7 प्रतिशत बढी।
तुर्की घूमने न जाने की अपील?
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद कर रहा है तुर्की। जो किसी भी भारतीय को सही नहीं लग रही। ऐसे समय में जब ज्यादातर देश पाकिस्तान के खिलाफ हैं, तब तुर्की पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर तुर्की को बायकॉट करने की बात की जा रही है और भारतीयों से अपील की जा रही है कि तुर्की घूमने न जाए ताकि तुर्की को टूरिज्म से होने वाले आर्थिक लाभ को कम किया जा सके।