TVS iQube की धूम, ओला-बजाज हुए पीछे, 19,736 यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बना नंबर-1
TVS iQube: अप्रैल 2025 में TVS मोटर कंपनी ने 19,736 यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली। ओला दूसरे और बजाज तीसरे नंबर पर खिसक गए।

TVS iQube: उज्जवल प्रदेश, डेस्क. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अप्रैल 2025 की बिक्री ने सबको चौंका दिया। जहां मार्च में बजाज नंबर-1 थी, वहीं TVS ने सिर्फ एक महीने में गेम पलट दिया। अब TVS EV मार्केट में टॉप पर है और ओला इलेक्ट्रिक दूसरे स्थान पर। आइए जानें पूरी रिपोर्ट।
TVS बना EV सेगमेंट का नया किंग
अप्रैल 2025 की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री रिपोर्ट ने मार्केट में हलचल मचा दी है। जहां मार्च में बजाज चेतक टॉप पर थी, वहीं अब बाजी TVS मोटर कंपनी ने मार ली है।
वाहन पोर्टल के अनुसार, TVS ने 19,736 यूनिट की बिक्री कर सभी को पछाड़ दिया है।
ओला को मिली थोड़ी राहत, पर नंबर-1 से चूकी
ओला इलेक्ट्रिक, जो मार्च में तीसरे पायदान पर थी, अब 19,709 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि, यह संख्या TVS से महज 27 यूनिट कम है, लेकिन टॉप पोजिशन की दौड़ में वो पिछड़ गई।
बजाज चेतक खिसका तीसरे नंबर पर
बजाज ऑटो ने अप्रैल में 19,001 यूनिट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे, जिससे वो तीसरे स्थान पर आ गई। मार्च में नंबर-1 रहने वाली बजाज के लिए यह गिरावट चिंताजनक मानी जा रही है।
अप्रैल 2025 टॉप-10 इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री रिपोर्ट…
| रैंक | कंपनी | यूनिट बिक्री |
| —- | —————— | ———— |
| 1 | TVS मोटर कंपनी | 19,736 |
| 2 | ओला इलेक्ट्रिक | 19,709 |
| 3 | बजाज ऑटो | 19,001 |
| 4 | एथर एनर्जी | 13,167 |
| 5 | हीरो मोटोकॉर्प | 6,123 |
| 6 | ग्रीव्स इलेक्ट्रिक | 4,000 |
| 7 | पुर एनर्जी | 1,449 |
| 8 | बगौस ऑटो | 1,311 |
| 9 | काइनेटिक ग्रीन | 1,306 |
| 10 | रिवर मोबिलिटी | 785 |
कंपनियों की ग्रोथ रिपोर्ट
-TVS: 154% की ग्रोथ
-ओला: 42% की गिरावट
-बजाज: 151% की ग्रोथ
-एथर: 218% की ग्रोथ
-हीरो: 540% की शानदार ग्रोथ
इन आंकड़ों से साफ है कि हीरो और एथर जैसे ब्रांड भी बाजार में मजबूती से वापसी कर रहे हैं।
iQube की लोकप्रियता बनी सफलता की कुंजी
iQube स्कूटर भारत का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला EV बन चुका है। कंपनी अब इसका नया वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिससे फेस्टिव सीजन में बिक्री और बढ़ सकती है।
iQube की खूबियां, 5 वैरिएंट में उपलब्ध…
बैटरी पैक के कई विकल्प
1.04 लाख से 1.60 लाख रुपए तक एक्स-शोरूम कीमत
शानदार रेंज और स्पीड
कम मेंटेनेंस और बेहतर फीचर्स
नया वैरिएंट कब तक?
टीवीएस इस साल के त्योहारी सीजन से पहले iQube का नया वैरिएंट बाजार में ला सकती है। उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल पिछले वैरिएंट्स से अलग डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगा। इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जिससे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबला कड़ा हो जाएगा।
नॉर्दर्न लाइट्स जैसी डिजाइन
कुछ महीने पहले TVS ने एक नया कॉन्सेप्ट पेश किया था जो नॉर्दर्न लाइट्स से प्रेरित था। कयास लगाए जा रहे हैं कि नया iQube मॉडल इसी कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकता है, जो डिजाइन और तकनीक दोनों में नया अनुभव देगा।