सीएम गहलोत पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने साधा निशाना, बोले- बुखार आने पर भी मेरा नाम रटते हैं

जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच फिर से ट्वीट वाॅर शुरू हो गया है। गहलोत के शेखावत पर सरकार गिराने के आरोप लगाने के बयान के बाद शेखावत ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  सिंहासन पर बने रहने का कैसा धृतराष्ट्र सरीखा मोह है? गहलोत कहीं किसी को बुखार भी आने पर मेरा नाम रटने लगते हैं। उन्होंने कल भी मेरे खिलाफ बयानबाजी की। हर बात का दोष मुझ पर डालने की बजाय अपने गिरेबां में झांकें। शेखावत ने कांग्रेस के नवसंकल्प शिविर के बाद गुजरात के हार्दिक पटेल और अब राजस्थान के विधायक गणेश घोघरा के इस्तीफे को लेकर ट्विट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि आप युवाशक्ति का दमन क्यों करना चाहते हैं? नवचिंतन शिविर में ऐसा क्या नवचिंतन हुआ कि होनहार युवाओं ने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कहने की ठान ली है। उनकी पार्टी में यूथ परेशान हैं, ये सब जानते हैं। विद्रोह की बातें उठती हैं।

गहलोत को कुर्सी जाने का खतरा
सीएम की कुर्सी जाने का खतरा दिखता है लेकिन इस वजह से अपने ही विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को इतना प्रताड़ित कर देना कि वो अपनी सीट से त्यागपत्र देने को विवश हो जाए, यह कैसी राजनीति है?। गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। विधायक का आरोप था कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं। उल्टे मेरे ऊपर ही केस दर्ज करा दिया। इसके बाद गणेश घोघरा मीडिया ने प्रेस वार्ता में विधानसभा से इस्तीफा घोषणा की और इस्तीफा सीएम गहलोत को भेज दिया।

शेखावत के निशाने पर कांग्रेस
गौरतलब है कि उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के तुरंत बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया। इसके बाद राजस्थान युवक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना त्यागपत्र भी भेज दिया। एक के बाद एक दो युवा नेताओं के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी फिर से भाजपा के निशाने पर आ गई है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button