केंद्रीय भूतल मंत्री ने लखनादौन-रायपुर 4-लेन मार्ग से जबलपुर को जोड़ने दी सहमति

भोपाल
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के आग्रह पर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने लखनादौन-रायपुर 4-लेन मार्ग से जबलपुर को जोड़ने की सहमति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से जबलपुर सहित संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी।

प्रस्तावित योजना के अनुसार लखनादौन-रायपुर 4-लेन मार्ग में मंडला के समीप जबलपुर को एक कनेक्टिविटी पाइंट से जोड़ा जाएगा। इससे जबलपुर और रायपुर के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह कनेक्टिविटी जबलपुर के निवासियों और व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी, इससे यात्रा का समय कम होगा और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना से महाकौशल क्षेत्र में पर्यटन को भी एक नई दिशा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की ओर पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र की समग्र अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इस सौगात के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महाकौशल क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे क्षेत्रवासियों का सपना साकार होगा।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button