UP Govt Jobs: प्रदेश में होगी 44000 होमगार्डों की भर्ती

UP Govt Jobs: उत्तर प्रदेश सरकार 44000 होमगार्ड की भर्ती करने वाली है। इन पदों पर होने वाली भर्ती सिपाही भर्ती की तर्ज पर होगी जिसमें परीक्षा और साक्षात्कार भी होगा।

UP Govt Jobs: उज्जवल प्रदेश, लखनऊ. जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार 44000 होमगार्ड की भर्ती करने वाली है। इन पदों पर होने वाली भर्ती सिपाही भर्ती की तर्ज पर होगी जिसमें परीक्षा और साक्षात्कार भी होगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 14 साल बाद होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। जिसके लिए 15 लाख के करीब आवेदन आ सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2024 में भर्ती का ऐलान किया था। संभावना है कि भर्ती की प्रक्रिया जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगी।

प्रदेश के मंत्री कर चुके है बैठक

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भर्ती को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके है। होमगार्ड की भर्ती  को लेकर शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। पहले दो चरणों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है थी, लेकिन इसे अब एक चरण में ही पूरा किए जाने पर विचार चल रहा है। भर्ती परीक्षा मुख्यालय स्तर पर कराई जाएगी। हाईस्कूल पास 18 से 45 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभी 74 हजार जवान है तैनात

होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। साथ ही दौड़ को दो किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किलोमीटर कराने पर भी विचार किया जा रहा है। होमगार्ड के लिए 1,18,348 पद स्वीकृत हैं, वर्तमान में 74 हजार जवान तैनात हैं। बाकी पद रिक्त चल रहे हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button