UP News: जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहां ‘उनका बयान हल्केपन को स्पष्ट करता है’

UP News: मैनपुरी में कैबिनेट पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मीडिया में गलत तथ्य प्रचारित होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा भाजपा की घर -घर सिंदूर भेजने की कोई योजना नहीं है।

UP News: उज्जवल प्रदेश, मैनपुरी. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को मैनपुरी में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की घर -घर सिंदूर भेजने की कोई योजना नहीं है। मीडिया में यह गलत तथ्य प्रचारित हो रहा है। सरकार द्वारा जो शादियां कराई जा रही हैं उनमें जो सुहाग का सामान दिया जा रहा है उसमें पहले से ही सिंदूर की डिबिया दी जाती थी, उसमें ही सुहाग का बॉक्स सिंदूर नाम से दिया जाएगा।

अश्लील वीडियो वायरल होने वाली महिला भाजपा में नहीं

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में जिस महिला भाजपा नेत्री के अश्लील वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है, वह महिला भाजपा में नहीं है, उसे 2022 में ही भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का इस प्रकरण पर बयान देना स्पष्ट करता है कि अखिलेश यादव सामाजिक मुद्दों पर भी गम्भीर नहीं हैं उनका इस मुद्दे पर बयान देना उनके हल्केपन को स्पष्ट करता है।

वायरल विडियों..

‘भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो’

जयवीर सिंह ने कहा प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति है कि भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो। गरीबों और कमजोरों की जमीन पर जो कब्जा करेगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री की स्पष्ट नीति है कि अधिकारी भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कारर्वाई करें। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।मैनपुरी में प्राचीन धार्मिक स्थलों के विकास के लिए काम हो रहा है। मैनपुरी नगर के सीमा विस्तार और नई आवास विकास कालोनी की स्थापना पर भी काम हो रहा है।

Abhay Tripathi

उज्जवल प्रदेश डॉट कॉम में बतौर सब एडिटर कार्यरत अभय त्रिपाठी को डिजिटल मीडिया में 2 साल से अधिक का अनुभव है। हिंदी टाइम्स, प्रदेश टूडे जैसे कई प्रतिष्ठित संस्था… More »

Related Articles

Back to top button