UP News: मुजफ्फरनगर में अंडर-कंस्ट्रक्शन मस्जिद सील, दो लोग गिरफ्तार

UP News: मुजफ्फरनगर में एक अंडर-कंस्ट्रक्शन मस्जिद को सील कर दिया गया है और दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा था।

UP News: उज्जवल प्रदेश, मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अंडर-कंस्ट्रक्शन मस्जिद को सील कर दिया गया है और दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा था। दरअसल, जिले के भोपा थाना क्षेत्र स्थित मोरना गांव में बगैर शासन की अनुमति के एक मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था। जब इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली तो वह पुलिस की टीम के साथ जांच पड़ताल करने मौके पर पहुंची।

जांच-पड़ताल में पाई गई अवैध मस्जिद

जांच-पड़ताल के क्रम में ये मस्जिद अवैध पाई गई। जिसके चलते इसे सील कर दिया गया। साथ ही मौके से मस्जिद के संरक्षक नियाजउद्दीन और प्लॉट मालिक यूनुस को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 170 में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि प्रदेश में बगैर शासन की अनुमति के किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जाना अवैध है। इसी के चलते मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन के द्वारा इस अवैध मस्जिद पर कार्रवाई की गई है।

मामले में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि कल शाम थाना भोपा पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों द्वारा मोरना में बिना इजाजत के एक अवैध धार्मिक स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। यह सूचना तुरंत एसडीएम जानसठ के साथ शेयर की गई। जिसपर उनके द्वारा भी तहसीलदार की एक टीम मौके पर भेजी गई।

मुख्य बिंदु

  • बिना अनुमति निर्माण: मस्जिद का निर्माण बिना आवश्यक इजाज़त के शुरू किया गया था।
  • प्रशासन की कार्रवाई: प्रशासन ने साइट को सील कर दिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
  • जांच जारी: अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि धार्मिक स्ट्रक्चर नियमों का उल्लंघन कर बनाया जा रहा था। ऐसे में उस को प्रॉपर्टी को सील किया गया और शांति भंग करने के लिए दो लोगों- नियाजउद्दीन और यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button