Upcoming EV Cars: EV मार्केट में नई क्रांति, 500+KM रेंज के साथ आ रही ये 5 कारें, इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मचाएंगी तहलका

Upcoming EV Cars: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। टाटा, महिंद्रा और मारुति जैसी कंपनियां 500 किमी से ज्यादा रेंज वाली नई ईवी कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह लेख आपको बताता है आने वाली 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक कारों की संभावित खूबियों और लॉन्च डिटेल्स के बारे में।

Upcoming EV Cars: उज्जवल प्रदेश डेस्क. भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ग्राहक अब ज्यादा रेंज और पावरफुल ईवी की तलाश में हैं। इसको ध्यान में रखते हुए टाटा, महिंद्रा, मारुति और एमजी जैसी दिग्गज कंपनियां दमदार इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 जबरदस्त ईवी-

1. Mahindra XEV 7e – 500 किमी से ज्यादा रेंज वाली दमदार SUV

Mahindra XEV 7e

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को लॉन्च करने जा रही है, जिसे XEV 7e नाम दिया गया है। यह कार Mahindra की Born Electric सीरीज़ का हिस्सा हो सकती है।

इस कार के फीचर्स और रेंज को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी।

संभावित फीचर्स…

  • एडवांस ADAS टेक्नोलॉजी
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • बड़ा बैटरी पैक (संभावित रूप से 80-90 kWh)
  • शानदार सेफ्टी फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर

यह SUV उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो पावर, स्पेस और रेंज सभी एक साथ चाहते हैं।

2. MG M9- प्रीमियम EV MPV का विकल्प

MG M9

MG M9 EV एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इसे MG Select Outlets के जरिए बेचा जाएगा।

ग्लोबल मार्केट में यह कार पहले ही पेश की जा चुकी है और इसमें 90kWh की बैटरी दी जाती है, जो एक बार चार्ज करने पर 430 किमी तक की रेंज देती है।

संभावित फीचर्स…

  • लग्जरी सीटिंग अरेंजमेंट
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • डिजिटल डिस्प्ले और एडवांस इंफोटेनमेंट

MG M9 खासतौर पर फैमिली और बिजनेस ट्रैवल के लिए परफेक्ट विकल्प साबित हो सकती है।

3. Mahindra XUV 3X0 EV- कॉम्पैक्ट SUV में बड़ा धमाका

Mahindra 3xo

महिंद्रा जल्द लॉन्च करने जा रही है XUV 3X0 EV, जो XUV300 का इलेक्ट्रिक वैरिएंट होगा। इस कार को देशभर में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह EV 400-450 किमी की रेंज दे सकती है, जिससे यह मिड-बजट सेगमेंट में बेहद लोकप्रिय हो सकती है।

संभावित खूबियां…

  • कॉम्पैक्ट डिजाइन लेकिन दमदार परफॉर्मेंस
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • रीजनल और शहरी उपयोग के लिए उपयुक्त
  • फास्ट चार्जिंग क्षमता

XUV 3X0 EV युवा और शहरों में रहने वाले ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होगी।

4. Maruti Suzuki E-Vitara- कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV

Maruti E Vitara SUV 2025
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार में ड्यूल स्क्रीन सेटअप (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले) मिलेगा। इसमें ऑटोमैटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

मारुति सुजुकी भी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है और अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा (e-Vitara) को लॉन्च करेगी।

इस कार को पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं, और 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की संभावना है।

मुख्य आकर्षण…

  • मारुति की ब्रांड वैल्यू और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क
  • 2 बैटरी ऑप्शन
  • लो मेंटेनेंस और शानदार माइलेज
  • इंटेलिजेंट ड्राइविंग फीचर्स

e-Vitara सीधे तौर पर Nexon EV और Creta EV को टक्कर दे सकती है।

5. Tata Harrier EV- दमदार रेंज और डिजाइन का संगम

Tata Harrier facelift

टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर SUV Harrier के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे Harrier EV नाम दिया गया है और यह कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है।

इस कार में भी कंपनी बड़ी बैटरी देने की तैयारी में है, जिससे यह कार 500+ किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी।

संभावित फीचर्स…

  • नई Gen EV आर्किटेक्चर
  • ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प
  • पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा
  • फास्ट चार्जिंग और वायरलेस अपडेट्स

यह EV टाटा के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी और हाई-एंड सेगमेंट में कंपनी को मजबूती देगी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button