Bank Holidays 2022: साल 2022 में कितने दिन रहेंगे बैंक अवकाश, देखें पूरी लिस्ट

इस साल 2022 में 161 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें हर महीने की सूची. जाने किस-किस दिन कौन-कौन सी छुट्टियां (Bank Holidays) पड़ रही है

Bank Holidays 2022: बैंक की छुट्टियों की लिस्ट में नेशनल हॉलिडे (National Holiday) और केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली छुट्टियां भी शामिल है। केंद्र 3 नेशनल हॉलिडे मनाता है जिसमें गणतंत्र दिवस (26 January/Republic Day), स्वतंत्रता दिवस (15 August/Independence Day) और महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) शामिल है। शनिवार एक जनवरी से नया साल 2022 शुरू हो चुका है ।

यह ध्यान रहे कि देश भर के सभी बैंक अगले साल 161 दिन नहीं बंद रहेंगे क्योंकि केंद्रीय बैंक RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय हैं. इसका मतलब हुआ कि कुछ दिन महज कुछ राज्यों में ही बैंक अवकाश 2022 रहेंगे लेकिन अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे. नीचे अगले साल हर महीने बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और साथ में यह भी दिया जा रहा है कि अमुक दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे. इसके आधार पर अपने बैंक से जुड़े काम-काज निपटाएं ताकि कोई समस्या न हो और किसी भी काम में रुकावट न आए ।

Table of Contents

इस दिन भी रहेंगे बैंक अवकाश

इन छुट्टियों के अलावा दूसरा शनिवार (Second Saturday) और चौथा शनिवार (Fourth Saturday) को भी देशभर के बैंकों में कामकाज पूरी तरह से बंद रहेगा.

भारतीय रिज़र्व बैंक ने छुट्टियों को तीन कैटेगरियों में रखा है. इनमें परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत अवकाश, और बैंकों के खाते बंद करना शामिल हैं. महीने के हिसाब से किस-किस दिन कौन-कौन सी छुट्टियां (Bank Holiday) पड़ रही है, ये सब जाने आप पूरी लिस्ट यहाँ है देखे और समझें अपने प्रदेश की बैंक हॉलिडे की जानकारी. आगे चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

जनवरी 2022 में बैंक की छुट्टियां (Bank Holidays January 2022)

जनवरी 2022 में बैंक 16 दिन तक बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. जनवरी 2022 में 5 रविवार पड़ रहे हैं। जनवरी महीने में न्यू ईयर सेलिब्रेशन, मकर संक्रांति, स्वामी विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि जनवरी माह में देश में हर जगह बैंक 16 दिन बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है.

Bank Holiday in January 2022 (16 दिन)

Date Holiday
1 जनवरी 2022 नए साल का पहला दिन- आइजोल, चेन्नई, गंगटोक और इंफाल में बैंक बंद
2 जनवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
3 जनवरी 2022 नया साल का जश्न/लोसूंग- आइजोल और गंगटोक में बैंक बंद
4 जनवरी 2022 लोसूंग– गंगटोक में बैंक बंद
8 जनवरी 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
9 जनवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जनवरी 2022 मिशनरी डे– आइजोल में बैंक बंद
12 जनवरी 2022 स्वामी विवेकानंद दिवस– कोलकाता में बैंक बंद
14 जनवरी 2022 मकर संक्रांति/पोंगल– अहमदाबाद, चेन्नई और इंफाल में बैंक बंद
15 जनवरी 2022 उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस/माघ बिहू- बंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद और इंफाल में बैंक बंद
16 जनवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 जनवरी 2022 थाई पूसम- चेन्नई में बैंक बंद
22 जनवरी 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
23 जनवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस– सभी राज्यों में बैंक बंद
30 जनवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 

फरवरी में बैंक हॉलिडे (Bank Holidays February 2022)

फरवरी में बसंत पंचमी के मौके पर 5 फरवरी को बैंक की छुट्टियां रहेंगी.

Bank Holiday in February 2022 (12 दिन)

Date Holiday
2 फरवरी 2022 सोनम लोछर- गंगटोक में बैंक बंद
5 फरवरी 2022 सरस्वती पूजा/बसंत पंचमी– अगरतला, भुबनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद
6 फरवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 फरवरी 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 फरवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 फरवरी 2022 मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी- इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद
16 फरवरी 2022 गुरु रविदास जयंती– चंडीगढ़ में बैंक बंद
18 फरवरी 2022 डोलीजात्रा– कोलकाता में बैंक बंद
19 फरवरी 2022 छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती– बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
20 फरवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 फरवरी 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 फरवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
2 फरवरी 2022 सोनम लोछर- गंगटोक में बैंक बंद
5 फरवरी 2022 सरस्वती पूजा/बसंत पंचमी– अगरतला, भुबनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद
6 फरवरी 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 फरवरी 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

मार्च में बैंक बंद (Bank Holidays March 2022)

इसी तरह मार्च में 1 मार्च को महाशिवरात्रि और 18 मार्च को होली के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday in March 2022 (13 दिन)

Date Holiday
1 मार्च 2022 महाशिवरात्रि– अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
3 मार्च 2022 लोसार– गंगटोक में बैंक बंद
4 मार्च 2022 चपचार कुट– आइजोल में बैंक बंद
6 मार्च 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 मार्च 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 मार्च 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
17 मार्च 2022 होलिका दहन– देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद
18 मार्च 2022 होली/धुलेटी/डोल जात्रा– बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद bank holiday madhya pradesh
19 मार्च 2022 होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद
20 मार्च 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 मार्च 2022 बिहार दिवस– पटना में बैंक बंद
26 मार्च 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 मार्च 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

अप्रैल में बैंक बंद (Bank Holidays April 2022)

अप्रैल में 10 अप्रैल को रामनवमी, 13 अप्रैल को तेलुगू नया साल, उगादि, 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, वैशाखी, तमिल नया साल, बीजू फेस्टिवल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, बंगाल का नया साल, हिमाचल डे, विशु के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday in April 2022 (15 दिन)

Date Holiday
1 अप्रैल 2022 बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग- सभी राज्यों में बैंक बंद
2 अप्रैल 2022 गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)– बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद
3 अप्रैल 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
4 अप्रैल 2022 सरिहुल– रांची में बैंक बंद
5 अप्रैल 2022 बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन– हैदराबाद में बैंक बंद
9 अप्रैल 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अप्रैल 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अप्रैल 2022 डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/ महावीर जयंती /बैशाखी /तमिल नववर्ष/ चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
15 अप्रैल 2022 गुड फ्राइडे/ बंगाली नववर्ष/ हिमाचल दिवस/ विशू/बोहाग बिहू– जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
16 अप्रैल 2022 बोहाग बिहू– गुवाहाटी में बैंक बंद
17 अप्रैल 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
21 अप्रैल 2022 गड़िया पूजा- अगरतला में बैंक बंद
23 अप्रैल 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अप्रैल 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल 2022 शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा– जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

मई में बैंक बंदी (Bank Holidays May 2022)

मई में 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 3 मई को भगवान श्री परशुराम जयंती, ईद, अक्षय तृतीया के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इसी तरह 16 मई को बुध पूर्णिमा के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.

Bank Holiday in May 2022 (11 दिन)

Date Holiday
1 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
2 मई 2022 रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
3 मई 2022 भगवान श्री परशुराम जयंती/ रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)/बासवा जयंती/अक्षय तृतीया– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम को छोड़ शेष स्थानों में बैंक बंद
8 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
9 मई 2022 रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती– कोलकाता में बैंक बंद
14 मई 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
15 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
16 मई 2022 बुद्ध पूर्णिमा– अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
22 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 मई 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
29 मई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

जून में बैंक हॉलिडे (Bank Holidays June 2022)

जून में 14 जून को संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday in June 2022 (8 दिन)

Date Holiday
2 जून 2022 महाराणा प्रताप जयंती– शिमला में बैंक बंद
5 जून 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जून 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
12 जून 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 जून 2022 वाईएमए डे/गुरु हरगोविंद जन्मदिवस/राजा संक्रांति– आइजोल, भुबनेश्वर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
19 जून 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 जून 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
26 जून 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

जुलाई में बैंक छुट्टियां (Bank Holidays July 2022)

इसी तरह जुलाई में 10 जुलाई को बकरीद की छुट्टी रहेगी और इसलिए बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday in July 2022 (15 दिन)

Date Holiday
1 जुलाई 2022 कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा– भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद
3 जुलाई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
7 जुलाई 2022 खर्ची पूजा– अगरतला में बैंक बंद
9 जुलाई 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)
10 जुलाई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जुलाई 2022 ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
13 जुलाई 2022 भानू जयंती– गंगटोक में बैंक बंद
14 जुलाई 2022 बेन डिएनखलाम– शिलांग में बैंक बंद
16 जुलाई 2022 हरेला– देहरादून में बैंक बंद
17 जुलाई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 जुलाई 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 जुलाई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 जुलाई 2022 केर पूजा– अगरतला में बैंक बंद
31 जुलाई 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

अगस्त में बैंक हॉलिडे (Bank Holidays August 2022)

अगस्त में 9 अगस्त को मुहर्रम के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी. 12 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर, 19 अगस्त को जन्माष्टमी और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.

Bank Holiday in August 2022 (18 दिन)

Date Holiday
1 अगस्त 2022 द्रुपका शे-जी- गंगटोक में बैंक बंद
7 अगस्त 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 अगस्त 2022 मोहर्रम (अशूरा)- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
9 अगस्त 2022 मोहर्रम (अशूरा)- भुबनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, कोच्चि, पणजी, शिलांग, शिमला, श्रीगनर और तिरूवनंतपुरम को छोड़ शेष स्थानों में बैंक बंद
11 अगस्त 2022 रक्षा बंधन– अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर और शिमला में बैंक बंद
12 अगस्त 2022 रक्षा बंधन– कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद
13 अगस्त 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), देशभक्ति दिवस
14 अगस्त 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस– सभी राज्यों में बैंक बंद
16 अगस्त 2022 पारसी नववर्ष (शहंशाही)– बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
18 अगस्त 2022 जन्माष्टमी– भुबनेश्वर, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद
19 अगस्त 2022 जन्माष्टटमी (श्रावण वाद-8)/ कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटनास रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
20 अगस्त 2022 श्री कृष्ण अष्टमी– हैदराबाद में बैंक बंद
21 अगस्त 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 अगस्त 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
28 अगस्त 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अगस्त 2022 श्रीमंत शंकरदेव की तिथि– गुवाहाटी में बैंक बंद
31 अगस्त 2022 संवत्सरि (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायकर चतुर्थी– अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरू, भुबनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी में बैंक बंद

सितंबर में बैंक हॉलिडे (Bank Holidays September 2022)

सितंबर में 8 सितंबर को थिरूमाना के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday in September 2022 (13 दिन)

1 सितंबर 2022 गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)- पणजी में बैंक बंद
4 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
6 सितंबर 2022 कर्मा पूजा– रांची में बैंक बंद
7 सितंबर 2022 पहला ओणम– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
8 सितंबर 2022 थिरूओणम– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
9 सितंबर 2022 इंद्रजात्रा– गंगटोक में बैंक बंद
10 सितंबर 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
11 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
21 सितंबर 2022 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
24 सितंबर 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
25 सितंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 सितंबर 2022 नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा- इंफाल और जयपुर में बैंक बंद.

अक्टूबर में बैंकों की बंदी (Bank Holidays October 2022)

अक्टूबर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को महाअष्टमी, 4 अक्टूबर को महानवमी और 5 अक्टूबर को विजयादशमी की छुट्टी रहेगी. इस मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 9 अक्टूबर को ईद ए मिलाद और 24 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.

Bank Holiday in October 2022 (18 दिन)

2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
3 अक्टूबर 2022 दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)– अगरतला, भुबनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद
4 अक्टूबर 2022 दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुध पूजा/ श्रीमांता शंकरदेव का जन्मोत्सव- अगरतला, बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, कानपुर,कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
5 अक्टूबर 2022 दुर्गा पूजा / दशहरा (दशहरा) / आयुध पूजा/ श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव- इंफाल को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
6 अक्टूबर 2022 दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
7 अक्टूबर 2022 दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
8 अक्टूबर 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), मिलाद-ए-शेरिफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी
9 अक्टूबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 अक्टूबर 2022 करवा चौथ– शिमला में बैंक बंद
14 अक्टूबर 2022 ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- श्रीनगर में बैंक बंद
16 अक्टूबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्टूबर 2022 काटी बिहू– गुवाहाटी में बैंक बंद
22 अक्टूबर 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
23 अक्टूबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 अक्टूबर 2022 लक्ष्मी पूजा/ दीपावली/ गोवर्धन पूजा– गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
25 अक्टूबर 2022 काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजन)/नरक चतुर्दशी)- गंगटोक, देहरादून, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
26 अक्टूबर 2022 गोवर्धन पूजा/विक्रम सम्वत् नववर्ष/ भाई बिज/ भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/विजय दिवस- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
27 अक्टूबर 2022 भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चक्कौबा- गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद
30 अक्टूबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 अक्टूबर 2022 सरदार बल्लभ भाई पटेल जन्मदिवस/छठ पूजा- अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद

नवंबर में बैंक बंद (Bank Holidays November 2022)

नवंबर में 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday in November 2022 (10 दिन)

1 नवंबर 2022 कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद
6 नवंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 नवंबर 2022 गुरुनानक जयंतीवांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
11 नवंबर 2022 कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
12 नवंबर 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 नवंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 नवंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर 2022 सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद
26 नवंबर 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 नवंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

दिसंबर में बैंक बंद (Bank Holidays December 2022)

दिसंबर में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टियों के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday in December 2022 (12 दिन)

3 दिसंबर 2022 संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व- पणजी में बैंक बंद
4 दिसंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
10 दिसंबर 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
11 दिसंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 दिसंबर 2022 पा-टोगान नेंगिमिंजा संगमा- शिलांग में बैंक बंद
18 दिसंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 दिसंबर 2022 गोवा मुक्ति दिवस– पणजी में बैंक बंद
24 दिसंबर 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार), क्रिसमस
25 दिसंबर 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 दिसंबर 2022 क्रिसमस उत्सव/लोसूंग/नामसूंग- आइजोल, गंगटोक और शिलांग में बैंक बंद
29 दिसंबर 2022 गुरु गोबिंद सिंह का जन्मदिवस- चंडीगढ़ में बैंक बंद
31 दिसंबर 2022 नए साल की पूर्व संध्या/यू कियांग नांगबाह– आइजोल और शिलांग में बैंक बंद.

यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group