Bank Holidays August 2022 : लंबी छुट्टियां है अगस्त में, 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays August 2022 : अगस्त महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बचे है और अगस्त में बैंकों की लंबी छुट्टियां है। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो फिर ये खबर आपके लिए है

Bank Holidays August 2022 : अगस्त महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बचे है और अगस्त में बैंकों की लंबी छुट्टियां है। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो फिर ये खबर आपके लिए है. दरअसल, अगस्त में 13 दिन त्योहारों के चलते बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे, जबकि इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश भी पड़ रहे हैं.

अगस्त महीने में कई प्रमुख त्योहार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अगस्त में कई दिन बैंक के बंद होने का ऐलान अपनी सूची में किया है. अगस्त में मुहर्रम (Muharram), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan), स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami)और गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) जैसे कई त्योहार हैं, जिनपर बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते बैंक बंद रहेंगे. इन साप्ताहिक अवकाश को मिला कर देखें तो अगस्त में पूरे 18 दिन का बैंक हॉलिडे रहेगा.

राज्यों में अलग-अलग अवकाश

भले ही त्योहारी महीने में बैंक में छुट्टियां रहेंगी, लेकिन आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड (Online Banking) में पूरे कर सकते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल सभी दिन उपबल्ध रहेगी. इसके साथ ही आपको बता दें कि राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं. दरअसल, बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करती है.

Bank Holiday in August 2022 (18 दिन)

Date Holiday
1 अगस्त 2022 द्रुपका शे-जी- गंगटोक में बैंक बंद
7 अगस्त 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 अगस्त 2022 मोहर्रम (अशूरा)- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
9 अगस्त 2022 मोहर्रम (अशूरा)- भुबनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, कोच्चि, पणजी, शिलांग, शिमला, श्रीगनर और तिरूवनंतपुरम को छोड़ शेष स्थानों में बैंक बंद
11 अगस्त 2022 रक्षा बंधन– अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर और शिमला में बैंक बंद
12 अगस्त 2022 रक्षा बंधन– कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद
13 अगस्त 2022 शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), देशभक्ति दिवस
14 अगस्त 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस– सभी राज्यों में बैंक बंद
16 अगस्त 2022 पारसी नववर्ष (शहंशाही)– बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
18 अगस्त 2022 जन्माष्टमी– भुबनेश्वर, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद
19 अगस्त 2022 जन्माष्टटमी (श्रावण वाद-8)/ कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटनास रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
20 अगस्त 2022 श्री कृष्ण अष्टमी– हैदराबाद में बैंक बंद
21 अगस्त 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 अगस्त 2022 शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
28 अगस्त 2022 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अगस्त 2022 श्रीमंत शंकरदेव की तिथि– गुवाहाटी में बैंक बंद
31 अगस्त 2022 संवत्सरि (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायकर चतुर्थी– अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरू, भुबनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी में बैंक बंद

सितंबर 2022 के बैंक हॉलिडे देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: Click Here

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group