Vastu News: घर में मिर्च और नीबू एकसाथ न रखें, वरना पैसे-पैसे को हो जाएंगे मोहताज
Vastu News: कहते हैं कि नींबू-मिर्च एकसाथ नहीं रखना चाहिये। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। और आय के साधन धीरे धीरे कम होने लगते हैं।

Vastu News: उज्जवल प्रदेश, डेस्क. कहते हैं कि नीबू और मिर्च एकसाथ नहीं रखना चाहिये। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। और आय के साधन धीरे धीरे कम होने लगते हैं। वास्तु की मानें तो नींबू और मिर्च को घर में एक साथ रखने से घर में दरिद्रता आती है साथ ही दरिद्रता का यह खुला आमंत्रण होता है। मान्यता है कि देवी दरिद्रता को तीखा और खट्टा बेहद प्रिय है। ऐसे में आप नींबू और मिर्च को एक साथ रखकर दरिद्रता की देवी को आमंत्रण देते हैं।
घर की चौखट या दुकान में एकसाथ लटकायें नीबू और मिर्च
वास्तु के अनुसार अगर आपको बुरी नजर से बचना है तो नींबू-मिर्च को घर की चौखट के ऊपर बांधें। ऐसा करने से आप बुरी आत्माओं को घर से बच सकते हैं। इस बट्टू में पारंपरिक रूप से सात मिर्च और एक नींबू होना जरूरी है, जो घर को सभी बुरी और दुष्ट आत्माओं व नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है।
नीबू का पौधा लगाने से नहीं आती नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु की मानें तो अगर घर में नींबू का पेड़ लगाया जाए तो जातक व उसका परिवार नकारात्मक ऊर्जा से बच सकते हैं। इसके साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और वातावरण भी शुद्ध रहता है।
वैज्ञानिक कारण भी है नीबू और मिर्च के
वास्तु के साथ साथ अगर वैज्ञानिक दृष्टि से दखो जाए तो घर के दरवाजे पर नींबू मिर्च लटकाने से घर कीट पतंगे नहीं आते। बता दें कि नीबू-मिर्ची में साइट्रिक अम्ल नामक तत्व होता है जो कीड़े मकोड़े को दूर भगाता है। वहीं इसकी खुशबू भी स्ट्रांग होती है, जिससे मक्खी-मच्छर और कई कीट-पतंगें घर में प्रवेश करने नहीं करते। इस तरह से घर के सदस्य बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
घर का वातावरण शुद्ध रहता है
वास्तु कहता है कि माकान में नींबू का पेड़ होता है, वहां किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती जिसके कारण घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। वहीं नींबू मिर्च में कीटाणुनाशक गुण होते हैं, जिन्हें लटकाने से वातावरण शुद्ध रहता है। नींबू आसपास फैली नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है और घर का वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
बुरी नजर से बचाता है यह
वास्तु के अनुसार यह व्यापार को बुरी नज़र से बचाने और व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए धातु से बनी हरी मिर्च और नींबू भी लटका सकते हैं। इस पारंपरिक बट्टू में मिर्च और निम्बू होते हैं, वहीं 7 मिर्च और नींबू पीतल से बने होते हैं और हरे रंग से रंगे होते हैं।