Vastu Tips: गृह प्रवेश शुक्ल पक्ष के गुरुवार, शुक्रवार या रविवार को करें, रहेगा बेहद शुभ
Vastu Tips: अगर आपका नया घर बन गया है और आप गृह प्रवेश करने वाले है तो आप इस बात का विशेष ध्यान दें कि शुक्ल पक्ष के दिन, गुरुवार, शुक्रवार या रविवार को गृह प्रवेश करें, ऐसा करना बेहद शुभ रहेगा।

Vastu Tips For Home : उज्जवल प्रदेश डेस्क. अगर आपका नया घर बन गया है और आप गृह प्रवेश करने वाले है तो आप इस बात का विशेष ध्यान दें कि शुक्ल पक्ष के दिन, गुरुवार, शुक्रवार या रविवार को गृह प्रवेश करें, ऐसा करना बेहद शुभ रहेगा।
बता दें कि जब कोई परिवार नए घर में जाता है, तो वह सिर्फ एक इमारत में नहीं जाता। वे नई उम्मीदों और सपनों के साथ एक नई शुरुआत करते हैं। वहीं गृह प्रवेश के साथ ही परेशानियां आने लगे तो बहुत दुख होता है। परिवार के बीच में एक अजीब सा खालीपन, तनाव और दुख समा जाता है।
भावनाएं फलती-फूलती हैं
Vastu Tips For Shifting in New Home : सबसे ड़ी बात ये है कि नया घर जीवन की एक नई शुरुआत है। यह न केवल एक ठिकाना होता है, बल्कि वह स्थान होता है जहां आपका अपना परिवार सपने, रिश्ते और भावनाएं भी यहां फलती-फूलती हैं। वास्तु के अनुसार नए घर में शिफ्ट होने से पहले कुछ जरूरी उपाय कर लिए जाएं, तो घर से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है और घर में हमेशा के लिये शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।
1. मुख्य द्वार के दिशा का चुनाव करना जरूरी है
वास्तु की मानें तो आपके घर का मुख्य द्वार ईशान कोण या उत्तर-पूर्व दिशा में ही हो। आपका मुख्य द्वार के लिए शुभ दिशा माना जाता है। इसलिए, जहां तक संभव हो तो यह कोशिश करें कि घर का मुख्य द्वार इसी दिशा में हो। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो पूरब या पश्चिम की ओर भी कर सकते हैं।
2. गृह प्रवेश की शुभ मुहूर्त देखें, फिर करें प्रवेश
जब भी आप अपने नये घर में प्रवेश करने की सोच रहें तो आप सही तारीख और समय का चुनाव जरूर कर लें। ज्योतिष की मानें तो शुक्ल पक्ष के दिन, गुरुवार, शुक्रवार या रविवार को गृह प्रवेश करना बेहद शुभ माना जाता है। मगर फिर भी गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त के लिए किसी विद्यन ज्योतिषी से संपर्क जरूर करें।
3. पूजा-पाठ का होता है अपना महत्व
सबसे बड़ी बात ये है कि पूजा-पाठ हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। नए घर में प्रवेश करने से पहले, पूजा-पाठ करना बेहद ज़रूरी होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मक शक्तियां आपके घर दूर होती हैं। इसलिए घर में सुख-शांति के लिए गृह प्रवेश के समय पूजा-पाठ का आयोजन जरूर करना घर में करनी चाहिए।
4. वास्तु दोषों का निवारण होता है
नये घर में भी अगर कोई वास्तु दोष है, तो उसे दूर करना बेहद ज़रूरी होता है। वास्तु के विद्यान की सलाह लेकर आप इन दोषों का निवारण कर सकते हैं। ऐसा करने से भविष्य में आने वाली समस्याएं कम होती हैं।
5. स्वच्छता और सुव्यवस्था जरूरी है
वास्तु की माने तो नए घर में प्रवेश से पहले हमेशा उसे साफ, स्वच्छ और व्यवस्थित रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। नए घर को हमेशा साफ सुथरा रखने से ही माता लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।