Vastu Tips: इस पौधे को चुराकर नहीं खरीदकार लायें, इस दिशा में लगाएं, होगी मां लक्ष्मी की कृपा
Vastu Tips: घर में जब भी मनी प्लांट लगाना हो तो इस बात का ध्यान रखें कि वह दिन शुक्रवार का हो। यह दिन मां लक्षमी का होता है इसलिये यह दिन शुभ होता है।

Vastu Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. घर में जब भी मनी प्लांट लगाना हो तो इस बात का ध्यान रखें कि वह दिन शुक्रवार का हो। यह दिन मां लक्षमी का होता है इसलिये यह दिन शुभ होता है। वास्तु की मानें तो पौधों को बेहद शुभ माना जाता है। इन्हें घर में लगाने से धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। मनी प्लांट भी इन्हीं में से एक है, जिसे घर में लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं। ज्योतिष की मानें तो देवी लक्ष्मी को मनी प्लांट अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे घर में लगाने से सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है
वास्तु की मानें तो यदि आप अपने घर में मनी प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपके लिये शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। शुक्रवार देवी लक्ष्मी का दिन होता है, जो धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी हैं। इस दिन मनी प्लांट लगाने से घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है।
मनी प्लांट लगाने के ये हैं नियम
वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को विशेष महत्व दिया गया है। इसे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाला पौधा माना गया है। मनी प्लांट को हमेशा बाजार से खरीदकर ही लाना चाहिए। इसे कभी भी मांग कर या चुरा कर नहीं लगाना चाहिए। पौधा लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई अन्य व्यक्ति इस प्रक्रिया को न देखे, अन्यथा इसका पूरा शुभ फल प्राप्त नहीं होता।
मनी प्लांट लगाते समय कोई न देखे
सबसे बड़ी बात ये है कि मनी प्लांट को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है। यह दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है, जो विघ्नहर्ता हैं। यहां पौधा लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और धन वृद्धि होती है।
शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं
वास्तु की मानें तो जब भी मनी प्लांट घर में लगाएं, तो सबसे पहले पौधे को देवी लक्ष्मी के समक्ष रखकर उनका आशीर्वाद लें। इसके बाद इसे किसी सुंदर गमले या कांच की बोतल में स्थापित करें। इस विधि से मनी प्लांट लगाने से सुखद परिणाम सामने आते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।