Vastu Tips: आइना लगायें सही दिशा में, घर की नकारात्मकता होगी दूर

Vastu Tips: घर में जब भी दर्पण यानि आईना लगाना हो तो वास्तु के अनुसार दिशा का चयन जरूर करें वरना आपको इसके गलत परिणाम भी भोगने पड़ सकते हैं।

Vastu Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. घर में जब भी दर्पण यानि आईना लगाना हो तो वास्तु के अनुसार दिशा का चयन जरूर करें वरना आपको इसके गलत परिणाम भोगने पड़ सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दर्पण लगाने के लिए सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सही दिशा में दर्पण लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि आनी शुरू हो जाती है तो वहीं गलत दिशा में दर्पण लगाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

घर में आइना लगाने के ये है सही नियम

पूर्व तथा उत्तर दिशा

  • वास्तु की मानें तो पूर्व और उत्तर दिशा में आइना लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
  • वास्तु के अनुसार उत्तर की दिशा कुबेर (धन के देवता) की बताया गया है और यहां आइना लगाने से धन और समृद्धि बढ़ती जाती है।
  • पूर्व दिशा की ओर सूर्य भगवान की दिशा है, जो सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति को प्रदान करने वाला है। वहीं यदि घर छोटा है, तो उत्तर या पूर्व दिशा में बड़ा दर्पण लगाने से घर बड़ा और खुला दिखाई देता है।

पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर टांगें आइना

  • वास्तु के अनुसार दक्षिण और पश्चिम दिशा में दर्पण लगाना अशुभ माना जाता है।
  • इससे घर में तनाव, आर्थिक हानि और पारिवारिक कलह बढ़ सकते हैं।
  • यदि गलती से इन दिशाओं में दर्पण लगा है, तो उसे तुरंत हटा दें या कपड़े से ढक दें।

दरवाजे के ठीक सामने आइना न लगाएं

  • वास्तु के अनुसार दरवाज के ठीके सामने आइना नहीं लगाना चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करने से पहले ही वापस लौट जाती है।
  • मुख्य दरवाजे के पास आइना लगाने से घर में अशांति और धन का नुकसान हो सकती है।

बेडरूम में आइना लगाने से पहले अपनायें यह टिप्स

  • सोने वाले रूम के ठीक सामने आइना नहीं होना चाहिए, ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच तनाव और अनिद्रा सहित कई कारण बनने लगते हैं।
  • वास्तु के अनुसार यदि हम बेडरूम में आइना रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसे अलमारी के अंदर या ऐसी जगह लगाएं जहां सोते समय आपका प्रतिबिंब न दिखे।

अन्न की बरकत बनी रहती है

इससे घर में अन्न की बरकत बनी रहती है और कभी धन की कमी नहीं होती।

इन बातों का भी रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार, टूटे हुए या धुंधले दर्पण नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं।

इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए

  • घर में अनियमित आकार के दर्पण न लगाएं
  • इस बात का ध्यान रखें कि दर्पण को साफ और चमकदार ही लगायें।
  • गोल या चौकोर दर्पण शुभ माने जाते हैं, अनियमित आकार के दर्पण न लगाएं।
  • घर में बड़े और बिना कटे-फटे दर्पण का इस्तेमाल करें।

तो यह होगा…..

घर में दर्पण उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है। दक्षिण या पश्चिम दिशा में दर्पण लगाने से बचें। सही दिशा में दर्पण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button